विश्व प्रसिद्ध पिरामिड के सामने मॉडल ने खिंचवाई 'भड़काऊ' तस्‍वीरें, फोटो वायरल होते ही मचा बवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2020, 09:28 AM IST

म‍िस्र में 4700 साल पुराने पिरामिड के सामने मॉडल के सेक्‍सी फोटोशूट कराने से बवाल मचा हुआ है। मिस्र की पुलिस ने इस फोटोशूट को अंजाम देने वाले फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया है।

विश्व प्रसिद्ध पिरामिड के सामने मॉडल ने खिंचवाई 'भड़काऊ' तस्‍वीरें, फोटो वायरल होते ही मचा बवाल

नई दिल्ली: मिस्त्र के हजारों साल पुराने विश्व प्रसिद्ध पिरामिड के सामने एक मॉडल द्वारा सेक्सी फोटोशूट कराने को लेकर इन दिनों हंगामा मचा हुआ है। मिस्त्र की पुलिस ने मॉडल की तस्वीरें क्लिक करने वाले फोटोग्राफर को अरेस्ट कर लिया है। पुरातात्विक स्थल पर प्राचीन ड्रेस पहने एक मॉडल-की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई तो हंगामा मच गया। हालांकि मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तुरंत फोटो भी डिलीट कर दी थी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मॉडल सलमा अल सिमी इन इन तस्वीरों में फिरौन स्टायल की प्राचीन ड्रेस पहने हुई थीं।

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि मिस्र के पिरामिड के सामने मॉडल के सेक्सी फोटो शूट करने के आरोप में एक फोटोग्राफर को को गिरफ्तार किया गया है। 4,700 वर्ष पुराने पिरामिड के सामने मॉडल सलमा अल-शमी की कई तस्वीरें क्लिक की थी। ये पिरामिड ऐतिहासिक महत्व रखते हैं।

 मॉडल सलमा अल-शिमी ने अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में प्राचीन समय में राजा फेरो के समय में पहने जाने वाले कपड़े पहनकर मकबरे के सामने फोटो खिंचवाई  और फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर डाल दी। अल सिमी इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं।

इन तस्‍वीरों के वायरल होते ही यह भी अफवाह उड़ी कि मॉडल को सरकार ने नियमों के उल्‍लंघन करने तथा प्राचीन विरासत को नुकसान पहुंचाने वाले कपड़े पहनने के आरोप में अरेस्‍ट कर लिया गया है

जब तक सलमा अल-शमी अपने इंस्टाग्राम से फोटो हटाती तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुरातत्वविदों ने उनके इस फोटो शूट को भड़काऊ और अपमानजनक बताते हुए नाराजगी जताई।

मॉडल सलमा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर हैं। यह पहला मौका नहीं जब मिस्त्र के पिरामिडों के सामने इस तरह की फोटोग्राफी हुई हो, इससे पहले वर्ष 2018 में एक कपल ने नग्‍न होकर यहां फोटो खिंचवाई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!