Bride Groom Viral Video: शादियों के 'मौसम' में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक से एक वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है और उसे बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी भी होती है। जबकि, कुछ की चर्चा तो दुनियभार में होती है। इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में शादी को लेकर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन प्री-वेडिंग शूट के दौरान 'सर्कस' करते नजर आए। दूल्हा-दुल्हन के इस अंदाज को देखकर एक पल के लिए लोगों का दिमाग हिल गया।
इन दिनों प्री-वेडिंग शूट भी काफी ट्रेंड में है। ज्यादातर कपल प्री-वेडिंग शूट करवाते हैं। इसके लिए कोई पहाड़ पर जाते हैं, कोई झील में फोटोशूट करवाते हैं। वहीं, कुछ लोग अजीबोगरीब तरीके से भी प्री-वेडिंग शूट करते हैं, जिसके कारण उनकी काफी चर्चा होती है। इस कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वायरल वीडियो (Viral Video) देखकर ऐसा लगता है जैसे कि यह साउथ इंडिया को हो और इसे किसी मंदिर में शूट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दूल्हा-दुल्हन अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। दूल्हा सिर के बल खड़ा, जबकि दुल्हन उसके बगल में डांस कर रही है। देखें वीडियो...
दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज
कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर ठहाके लगा रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आया कि इसे बार-बार देख रहे हैं। आलम ये है कि वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Tall_Dreams' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

