Viral: दूल्हे को आता देख दुल्हन ने फोन पर कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 01:14 PM IST

Dulha Dulhan Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया दूल्हा-दुल्हन के वीडियो से गुलजार है। कुछ वीडियो तो ऐसे शेयर होते हैं, जिन पर लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं।

Viral: दूल्हे को आता देख दुल्हन ने फोन पर कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Viral Video) के काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की हंसी भी छूट जाती है। इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा वीडियो सामने आया हो, जो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं।

अपनी शादी को यादगार और खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन भी काफी जुगाड़ भिड़ाते हैं। कुछ कपल अपनी धांसू एंट्री करवाते हैं, तो कोई ड्रेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, कुछ कपल ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक दूल्हा घोड़ी में बैठकर बारातियों संग आ रहा है। वहीं, दुल्हन एक बिल्डिंग में खड़ी है। दूल्हे को देखते ही दुल्हन उसे फोन करती है। दुल्हन कहती है मैं आपको विंडो से देख रही हूं। अच्छे लग रहे हो। क्या मैं आपको दिख रही हूं। इस दौरान दुल्हन हाथ हिलाकर दूल्हे को इशारा भी करती है। 

क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इस पल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'azlan_desire09' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोग ने अब तक देखा है। वहीं, 22 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!