Video: वरमाला के दौरान दूल्हे के साथ शख्स ने किया कुछ ऐसा, देखती रह गई दुल्हन, फिर आया बड़ा ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 03:56 PM IST

Dulha Dulhan Viral Video: किसी भी शादी में सबसे ज्यादा मजे दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के दोस्त लेते हैं। रस्मों के दौरान जिस तरह दोस्त-यार हरकत करते हैं उसे देखकर कई बार दूल्हा-दुल्हन खुद हैरान जाते हैं।

Video: वरमाला के दौरान दूल्हे के साथ शख्स ने किया कुछ ऐसा, देखती रह गई दुल्हन, फिर आया बड़ा ट्विस्ट

Wedding Viral Video: किसी भी शादी में अगर मौज-मस्ती, हंसी-मजाक ना हो तो फिर शादी का मजा नहीं आता है। क्योंकि, शादी किसी की भी उसमें शामिल सभी लोग पूरी तरह से एंजॉय करना चाहते हैं। कई बार तो मौज-मस्ती के चक्कर में लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कई बार हैरान भी होती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं, जिन पर लोग जमकर चटकारे लेते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जरूर ठहाके लगाएंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। 

किसी भी शादी में सबसे ज्यादा मजे दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के दोस्त लेते हैं। रस्मों के दौरान जिस तरह दोस्त-यार हरकत करते हैं उसे देखकर कई बार दूल्हा-दुल्हन खुद हैरान जाते हैं। वहीं, कई बार लोगों की हंसी भी छूट जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन हाथ मे माला लेकर खड़े हैं। तभी एक शख्स आता है और दूल्हे को उठा लेता है। परिणाम ये होता है कि दुल्हन देखती रह जाती है और चाहकर भी दूल्हे को माला नहीं पहना पाती है। दूल्हा नीचे उतारने के लिए भी कहता है, लेकिन शख्स उसे नीचे नहीं उतारता है। तभी एक शख्स अचानक आकर दुल्हन को गोद में उठा लेता है। फिर जो होता है उसे देखकर लोग खुसी से झूम उठते हैं। 

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@DoctorAjayita' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' आखिर यहां हो क्या रहा है'? वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर मजे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!