50 साल की महिला या पुरुष तय करें आप, इंटरनेट पर सनसनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2021, 09:09 AM IST

जापान में एक 50 वर्षीय शख्स ने खुद को जब महिला के तौर पर पेश किया तो सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई।

50 साल की महिला या पुरुष तय करें आप, इंटरनेट पर सनसनी

क्या कोई पुरुष, महिला बन सकता है, या महिला, पुरुष बन सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सी बात हुई तो बता दें कि यह सवाल इसलिए है क्योंकि एक शख्स ने खुद को औरत के तौर पर पेश किया। इसका अर्थ यह है कि तकनीक की दुनिया में कुछ भी हो सकता है 

50 वर्ष की महिला या पुरुष
जापान के रहने वाले एक शख्स ने कई सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें उसने खुद को महिला के तौर पर दिखाया। उस शख्स ने अपनी पूरी दिनचर्या को अलग अलग तरह से पोस्ट किया। इससे पहले भी कुछ लोग इस तरह का काम करते रहे हैं लेकिन वो अपनी पहचान छिपाया करते थे। लेकिन उस शख्स ने @zaitaku_iyada इस तरह से अपनी पहचान साझा की।


सोशल मीडिया पर सनसनी
इंस्टाग्राम पर वो अपने फॉलोअक से कहता है कि उसने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं और लोग भी कर सकते हैं, इसके साथ ही उसने सेल्फी में और बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे।  इसी वर्ष इस तरह की जानकारी आई थी कि जापान में 50 वर्ष की एक बाइकर महिला है जिसके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है। उस शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे लगता था कि 50 साल के अंकल को कोई नहीं देखना चाहता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!