Viral: बीच सड़क ट्रैफिक पुलिसवाले के साथ शख्स ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख झूम उठे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 01:58 PM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रैफिक पुलिसवाले के साथ मस्त होकर ठुमके लगा रहा है। लोगों को दोनों का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Viral: बीच सड़क ट्रैफिक पुलिसवाले के साथ शख्स ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख झूम उठे लोग
Photo Credit: Twitter

Dance viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ वीडियो (Video) हैरान करने वाले होते हैं। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग झूम उठे और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। हो सकता है इस वीडियो को देखने के बाद आप भी ठुमके लगाने पर मजबूर हो जाएं। 

आज तक आपने ट्रैफिक पुलिस वाले को चालान काटते हुए, लोगों को नियम-कानून समझाते हुए देखा होगा। लेकिन, कभी किसी ट्रैफिस पुलिस वाले को किसी के साथ बीच सड़क ठुमके लगाते हुए देखा है। यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक ट्रैफिक पुलिस वाला एक शख्स के साथ मस्त होकर डांस कर रहा है। बैकग्राउंड में 'शान' मूवी का गाना 'जानू मेरी जान' बज रहा है और दोनों मस्त होकर ठुमके लगा रहे हैं। इतना ही नहीं डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...

ठुमके देखकर खुशी से झूम उठे लोग

वीडियो देखकर आपको भी ठुमके लगाने का मन कर रहा होगा। इस मजेदार वीडियो को IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' ऐसे पल पब्लिक पुलिस फ्रेंडशिप के खूबसूरत उदाहरण हैं'। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 14 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ' लगता है अंकल हेलमेट लाना भूल गए'। वहीं, एक अन्य शख्स ने लिखा, '  दोनों ने मस्त ठुमके लगाए'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!