Viral Video: पहले चोरी की फिर जमकर भांगड़ा करने लगा, चोर का अंदाज देख दंग रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 05:31 PM IST

Chori Viral Video: सोशल मीडिया पर चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, चोरी करने के बाद चोर ने जिस तरह की हरकत की उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

Viral Video: पहले चोरी की फिर जमकर भांगड़ा करने लगा, चोर का अंदाज देख दंग रह गए लोग
Photo Credit: Twitter

Chori Viral Video: सोशल मीडिया (social Media) पर चोरी का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को हैरानी भी हो रही है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, चोर ने जिस अंदाज में पहले चोरी की और फिर जमकर भांगड़ा किया उसने लोगों को हैरान कर दिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं कहां का यह मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के चंदौली का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह हार्डवेयर की एक दुकान में एक चोर बिना ज्यादा मशक्कत किए घुस गया और कैश काउंटर पर उसे जो कुछ मिला उसे ले लिया। जब वो भागने की सोच रहा था तो उसकी नजर CCTV कैमरे पर पड़ी। कैमरा देखकर चोर घबराया नहीं बल्कि जमकर ठुमके लगाने लगा। चोर को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो अपनी लूट का जश्न मना रहा है। लेकिन, अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखें वीडियो...

इसे कहते हैं एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी...

हालांकि, वो चोर कौन था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, लोग इस वीडियो को देखकर जमकर मजे ले रहे हैं। इधर, दुकान के मालिक अंशु सिंह का कहना है कि जब मैं सुबह पहुंचा तो शटर टूटा था। दराज से नकदी भी गायब हैं। जब उन्होंने CCTV फुटेजा देखा तो ये अजीबोगरीब नजारा नजय आया। हालांकि, वीडियो में चोर का चेहरा नजर नहीं आया क्योंकि उसने मुंह बांध रखा था। इस मामले को लेकर पुलिस में शियाकत दर्ज करा दी गई है और मामले की छानबीन हो रही है। लेकिन, इस वीडियो ने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया है। इस वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!