60 साल की उम्र में फुटबॉल खेलते नजर छत्तीसगढ़ के CM बघेल, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2021, 10:04 AM IST

पिछले कुछ दिनों से सीएम भूपेश बघेल सोशल मीडिया पर लगातार छाए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो गोवर्धन पूजा के अवसर पर कोड़े खाते हुए नजर आए थे। इस दौरान वह सदियों पुरानी परंपरा को निभा रहे थे, जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की थी। वहीं, अब सीएम 60 साल की उम्र में फुटबॉल खेलते नजर आए।

60 साल की उम्र में फुटबॉल खेलते नजर छत्तीसगढ़ के CM बघेल, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल जरूर गरमाया रहता है। कभी किसी की तस्वीर चर्चा में रहती है, तो कभी किसी का वीडियो छाया रहता है। कुछ की लोग जमकर तारीफ करते हैं, तो कुछ का मजाक भी बनता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से सीएम भूपेश बघेल सोशल मीडिया पर लगातार छाए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो गोवर्धन पूजा के अवसर पर कोड़े खाते हुए नजर आए थे। इस दौरान वह सदियों पुरानी परंपरा को निभा रहे थे, जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ की थी। वहीं, अब सीएम 60 साल की उम्र में फुटबॉल खेलते नजर आए। सीएम का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस तस्वीर को सीएम बघेल ने खुद अपने अकाउंट से शेयर की है।   

सीएम बघेल की तस्वीर वायरल

तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह सीएम बघेल फुटबॉल को किक मारते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम बघेल छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित फुटबॉल स्टेडियम का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान वो युवाओं के साथ खेलने लगे। यहां आपको बता दें कि इससे पहले सीएम भूपेश बघेल का फुटबलॉल खेलते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर को अब तक तकरीबन छह हजार लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, साढ़े चार सौ लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!