बरसात के दौरान पेड़ पर खौफनाक तरीके से गिरी आकाशीय बिजली, देखकर लोगों की निकल गई चीख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 12:30 PM IST

जब जोरदार बारिश हो रही होती है और बिजली तेज कड़कती है तो राहगीर या खेतों में काम कर रहा किसान जाकर पेड़ के नीचे खड़े हो जाते हैं। इससे वह पानी से अपना बचाव करते हैं। लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आप बरसात के दिनों में गलती से भी पेड़ के नीचे खड़े होने की भूल नहीं करेंगे।

बरसात के दौरान पेड़ पर खौफनाक तरीके से गिरी आकाशीय बिजली, देखकर लोगों की निकल गई चीख
Photo Credit: Twitter

Shocking Video: बरसात के दिनों में हम सबने आसमान में बिजली कड़कती सुनी होगी। जब भी बिजली कड़कती है, बहुत सारे लोग डर जाते हैं। वहीं, कुछ लोग सतर्क हो जाते हैं और अगर बाहर हैं तो किसी सुरक्षित जगह पर जाने की कोशिश करते हैं। कई बार जब जोरदार बारिश हो रही होती है और बिजली तेज कड़कती है तो राहगीर या खेतों में काम कर रहा किसान जाकर पेड़ के नीचे खड़े हो जाते हैं। इससे वह पानी से अपना बचाव करते हैं। लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आप बरसात के दिनों में गलती से भी पेड़ के नीचे खड़े होने की भूल नहीं करेंगे।

इस वीडियो को देखकर आपको पता चल जाएगा कि बिजली कड़कते समय आप अगर पेड़ के नीचे बचने की गलती कर रहे हैं तो यह आपकी जान पर भारी पड़ सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बरसात के दिनों का है, जिसमें बारिश के दौरान बिजली कड़कती सुनाई दे रही है। इस दौरान कड़कते हुए बिजली एक पेड़ पर गिरती है।

पलक झपकते ही पूरे पेड़ को चपेट में ले लेती है बिजली

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकाशीय बिजली पलक झपकते ही पूरे पेड़ को नेस्तनाबूद कर देती है। पेड़ में बिजली गिरने के बाद जितना करेंट आ जाता है, उसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। इस दौरान एक कार के अंदर बैठे लोग वीडियो बना रहे थे, जिनकी चीख आप आसानी से सुन सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। देखें वीडियो- 

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कार के अंदर बैठे लोग वीडियो बना रहे थे, तभी अचानक से आसमान से बिजली गिरती है और एक पेड़ को अपना निशाना बनाती है. यह आसमानी बिजली इतनी ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है कि अगर उस दौरान पेड़ के नीचे कोई होता तो यकीनन उसकी जान जा सकती थी. वीडियो को ट्विटर पर wonderofscience नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो इतना भयावह है कि इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूड मिल चुके हैं.

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!