ओ भाई! 80 साल का शख्स 84 साल की महिला को लेकर हुआ फरार, अब सामने आई ये सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 11:28 AM IST

Ajab Gajab Love Story: दुनिया में कई प्रेम कहानियां हैं। कुछ प्रेम कहानियों की मिसाल आज भी दी जाती है। जबकि, कुछ के बारे में जानकर हैरानी भी होती है। इस प्रेम कहानी के बारे में भी जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे।

ओ भाई! 80 साल का शख्स 84 साल की महिला को लेकर हुआ फरार, अब सामने आई ये सच्चाई

Ajab Gajab News: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये कब, कहां और किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ लोगों को अपना प्यार मिल जाता है, जबकि कई लोगों की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है। वहीं, कई लोग जिंदगीभर प्यार का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन, एक बुजुर्ग ने अपनी प्रेम कहानी को अंजाम देने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आलम ये है कि कुछ लोग इस प्रेम कहानी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ हैरान भी है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये चौंकाने वाला मामला है ऑस्ट्रेलिया का। जहां 80 साल का एक बुजुर्ग अपनी 84 साल की गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस उम्र में ऐसा कदम क्यों उठाया? तो हम आपको बतातें कि इसके पीछे कारण काफी जबरदस्त है। बताया जाता है कि राल्फ गिब्स नामक शख्स कैरोल लिस्ले नाम की महिला से बेपनाह प्यार करते हैं। राल्फ को अपनी गर्लफ्रेंड की काफी याद आ रही थी। क्योंकि, वो काफी बीमार थीं और उनकी हालत ऐसी थी कि वो सही से चल भी नहीं सकती थीं। इतना ही नहीं कैरोल की यादाश्त भी काफी कमजोर हो गई थी। उन्हें किसी की मदद की जरूर थी, जो उनका ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताए। अपनी गर्लफ्रेंड की ऐसी हालत देखकर राल्फ बेकाबू हो गए और नियम-कानून तोड़ने के लिए भी तैयार हो गए।    

प्रेमी ने प्रेमिका के लिए उठाया इतना बड़ा कदम

रिपोर्ट के अनुसार, एक नर्सिंग होम में कैरोल का इलाज चल रहा था। राल्फ से उनका दुख बर्दाश्त नहीं हुआ और कैरोल से मिलने के लिए नर्सिंग होम पहुंच गए। इतना ही नहीं राल्फ वहां से कैरोल को अपने साथ लेकर चुपचाप निकल गए। इसके बाद दोनों कुछ समय तक अलग-अलग शहर में घूमत रहे और साथ में समय बिताते रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों साथ में शहर से 4800 किलोमीटर दूर निकल गए। इस मामले की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया तो दोनों को एक रेगिस्तान से पुलिस ने बरामद किया। जहां दोनों गाड़ी से घूम रहे थे। बाद में कैरोल को एयरलिफ्ट करके पर्थ भेजा गया। वहीं, राल्फ पर कई तरह के चार्ज लगाए गए। इतना ही नहीं इस मामले में राल्फ की कोर्ट में भी पेशी हुई। लेकिन, राल्फ कहना था कि उन्होंने जो किया प्यार के लिए किया। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें 7 महीने जेल की सजा सुनाई और दो साल का रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर दिया है। इस मामले ने लोगों को चौंका दिया और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!