Viral: साइकिल सवारों को सांड ने उठा-उठाकर पटका, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 04:41 PM IST

Bull Attack Viral Video: सांड को जब गुस्सा आता है तो गजब का तांडव मचाता है। वायरल वीडियो मे्ं सांड ने जिस तरह से साइकिल सवारों को अपना निशाना बनाया उसे देखकर लोग हैरान रह गए।

Viral: साइकिल सवारों को सांड ने उठा-उठाकर पटका, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Bull Attack Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सांड कुछ साइकिल सवारों पर ताबड़तोड़ हमला करता है। सांड जिस तरह से उनपर हमला कर रहा है उसे देखकर लोग सहम गए। हो सकता है कि इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएं। हैरानी की बात ये है कि सांड ने जिन लोगों पर हमला किया वे सभी एक प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो सेंट्रल कैलिफोर्निया का बताया जा रहा है। यहां साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां एक सांड ना जाने कहां से पहुंच गया। पहले तो सांड दूर खड़ा था, लेकिन प्रतियोगी को देखकर वह उनके नजदीक पहुंच गया। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह सांड धीरे-धीरे उनके करीब पहुंच गया। इसके बाद अचानक सांड (Bull Attack Video) ने बार-बारी से साइकिल सवार पर हमला करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, सांड ने तीन लोगों को अपना शिकार किया। लेकिन, एक को तो सांड ने उठा-उठाकर पटका। कहा ये भी जा रहा है कि पहले भी सांड को वहां से भगाया गया था। लेकिन, वह दोबारा वापस वहां वापस आ गया। देखें वीडियो...

सांड का खतरनाक अंदाज

तो आपने देखा किस तरह सांड साइकिल सवारों को उठा-उठाकर पटक रहा है। हालांकि, कुछ लोग सांड से बच भी गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो कुछ को हंसी भी आ रही है। लेकिन, जिनके साथ ये हादसा हुआ उन्हें थोड़ी-बहुत चोटें भी आई है। हालांकि, किसी तरह लोग अपनी जान बचाने में काययाब हो गए। इस वीडियो को लोग इंस्टाग्राम, फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं और चटकारे लेते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!