Viral: खिड़की साफ करने के लिए रेलिंग से इस तरह लटकी महिला, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 02:25 PM IST

Shocking Video: कुछ लोग अनजाने में जान जोखिम में डालते हैं। जबकि, कुछ लोग जानबूझकर ऐसा काम करते हैं। एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए।

Viral: खिड़की साफ करने के लिए रेलिंग से इस तरह लटकी महिला, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Shocking Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जहां काफी हंसाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। वहीं, कई सारे वीडियो चौंकाने वाले भी होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर तो लोग दंग रह जाते हैं और उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच हड़कंप मचा रहा है, जिसमें एक महिला के ऊपर सफाई की ऐसी चढ़ी कि वो रेलिंग पर खड़ी होकर खिड़की को साफ करने लगी। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया।

कई बार कुछ लोग किसी कारणव खिड़कियों से और छत से लटक जाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो जानबूझकर ऐसी हरकत करते हैं। इस महिला को देखकर तो ऐसा ही लगता है। ये तो हम सब जानते हैं कि हमें अपनी घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। लेकिन, इस तरह कौन सफाई करता है, जिसमें जान का खतरा हो। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह महिला पतली सी रेलिंग के सहारे पहले बाहर आई और फिर खिड़की को साफ करने लगी। जरा सोचिए, अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ता या फिर कुछ होता तो महिला की क्या हालत होती? 

दिल दहलाने वाला मंजर

वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित शिप्रा रिवेरा सोसायटी की है। जहां टॉप फ्लोर यानी चौथी मंजिल पर तकरीबन 45 साल के आसपास की महिला इस तरह खिड़की साफ कर रही थी। वहीं, सामने के ब्लॉक में रहने वाली एक महिला ने इस पूरे मामले को अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को वायरल कर दिया। बहरहाल, सच्चाई जो भी हो लेकर यह मामला जानलेवा हो सकता था। लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी हैरान हैं और महिला पर गुस्सा भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा के फरीदाबाद से कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!