Viral: 'गुलाब जामुन' खाने के हैं शौकीन तो इस वीडियो को देख लगेगा बड़ा झटका, वीडियो में छिपा है राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 05:32 PM IST

Gulab Jamun Chat Viral Video: आज तक आपने कई तरह के 'चाट' खाए होंगे। लेकिन, मार्केट में इन दिनों गुलाब जामुन चाट की काफी चर्चा हो रही है।

Viral: 'गुलाब जामुन' खाने के हैं शौकीन तो इस वीडियो को देख लगेगा बड़ा झटका, वीडियो में छिपा है राज
Photo Credit: Instagram

Gulab Jamun Chat Viral: इस दुनिया में कई लोगों को खाने का काफी क्रेज होता है। किसी को नमकीन पसंद होता है, तो किसी को मीठा खाना अच्छा लगता है। लेकिन, कुछ लोगों में खाने को लेकर ऐसा पागलपन होता है कि पसंदीदा आइटम देखते ही उस पर टूट पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप 'गुलाब जामुन' खाने के शौकीन हैं या फिर उसे लेकर आप में काफी क्रेज तो इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपको बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि, गुलाब जामुन के साथ जो किया गया है उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते? अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है और लोग उस पर भी जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

दरअसल, इन दिनों लोग खाने पर काफी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। ऐसी-ऐसी रेसिपी और डिशेज बना रहे हैं, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो छाए रहते हैं। आज तक आपने कई तरह के 'चाट' खाए होंगे। समोसा चाट, पापड़ी चाट, टिक्की चाट, कचौड़ी चाट को लोग चटकारे लेकर खाते हैं। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या आपने कभी गुलाब जामुन चाट खाया है। ये बात सुनकर ही आपका दिमाग भन्ना गया होगा और सोच रहे होंगे कि गुलाब जामुन चाट? अगर यकीन नहीं हो रहा है, तो इस वीडियो को देखकर सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों गुलाब जामुन चाट छाया हुआ है। 

चाट देखकर सदमे में लोग

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह गुलाब जामुन चाट बनाया जा रहा है। गुलाब जामुन के ऊपर पहले दही डाला गया। उसके बाद मीठी चटनी, फिर हरी चटनी, पापड़ी, अनार का दाना और सेव डालकर मजेदार गुलाब जामुन चाट तैयार कर दिया गया है। देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि गुलाब जामुन चाट है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'tonguetwisters' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजार लाइक्स मिल चुके हैं और लोग मजे लेते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे देखने से पहले मैं कर क्यों नहीं गई? एक ने लिखा, ' गुलाब जामुन के इतने बुरे दिन कब से आ गए'? एक अन्य ने लिखा, ' भगवान बचाए इस पाप से'।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!