Viral Video: दुल्हन को देखते ही बेकाबू हो गया दूल्हा, सबके सामने किया कुछ ऐसा देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 01:22 PM IST

Bride Groom Viral Video: हर शादी में आपको कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल जाएगी, जिससे या तो आपकी हंसी छूट जाती है या फिर हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो धमाल मचाते रहते हैं।

Viral Video: दुल्हन को देखते ही बेकाबू हो गया दूल्हा, सबके सामने किया कुछ ऐसा देखते रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Dulha Dulhan Video:एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया (Social Media) एक से एक मजेदार वीडियो से गुलजार है। कुछ वीडियो (Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो काफी क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। शादी का एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

शादियों में आज कल मेहमानों, दोस्तों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन भी माहौल बनाने में लगते हैं। जिससे उनकी शादी अलग और यादगार हो। इसके लिए तो कई बार दूल्हा-दुल्हन काफी अजीबोगरीब हरकत भी कर देते हैं। वहीं, कई बार दूल्हा-दुल्हन की ऐसी एंट्री होती है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते छा जाता है। अब वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो को देख लें एक दुल्हन की धांसू एंट्री हो रही है। डांस करते हुए वो आगे बढ़ रही होती है। दुल्हन का अंदाज देख दूल्हा बेकाबू हो जाता है और सीधे दुल्हन की ओर बढ़ने लगता है। पहले तो दूल्हा भी दुल्हन के साथ डांस करने लगता है, लेकिन जब उससे बर्दाश्त नहीं होता है तो सबके सामने ही जबरन वो दुल्हन को उठाने लगाता है। जिससे दुल्हन घबरा जाती है। 

बार-बार वीडियो को देख रहे हैं लोग

दूल्हा-दुल्हन का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो 'weddingbridgeofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। अब यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!