Viral: खतरनाक स्टंट से पहले बच्ची को पहना दिया बुर्का, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2022, 11:11 AM IST

Stunt Viral Video: वाहन चलाते वक्त कोई खतरा ना हो इसलिए लोेगों से हेलमेट पहनने के लिए कहा जाता है। लेकिन, एक पिता तो जानबूझकर अपनी बच्ची के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

Viral: खतरनाक स्टंट से पहले बच्ची को पहना दिया बुर्का, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?
Photo Credit: Facebook

Stunt Viral Video: फेमस होने के लिए आज कल लोग एक से एक अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। कई बार तो लोग जान भी जोखिम में डाल लेते हैं और दूसरों की भी परवाह नहीं करते हैं। वहीं, कुछ लोग तो बच्चों की जिंदगी भी दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक पर बच्चे को बिठाकर स्टंट (Stunt Video) कर रहा था। लेकिन, उसने ऐसी गलती कर दी जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, उसकी लापरवाही से बड़ा खतरा भी हो सकता था।

सरकार से लेकर प्रशासन तक लोगों से ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने की अपील करती रहती है, जिससे कोई खतरा नहीं हो। इसके बावजूद कई लोग लापरवाह बने रहते हैं। एक ऐसे ही लापरवाह पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स अपनी बच्ची को बाइक पर बिठाने से पहले हेलमेट के बदले बुर्का पहना दिया। इसके बाद शख्स स्टंट करने लगता है। जिस तरह से पहिये को उठाकर स्टंट कर रहा है उसने लोगों को हैरान कर दिया। क्योंकि, अगर थोड़ी सी भी गलती हो जाती है परिणाम खतरनाक हो सकता था। देखें वीडियो...

चौंकाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। क्योंकि, स्टंट करने के दौरान ना तो शख्स ने हेलमेट पहना था और ना ही बच्ची को पहनाया था। केवल बुर्के से बच्ची का सिर ढंका था। अब यह चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। फेसबुक पर इस वीडियो को 'We are Malaysians' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद लोग शख्स को जमकर कोस रहे हैं और लापरवाह बता रहे हैं। कुछ का तो कहना है कि शख्स को जेल में डाल देना चाहिए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!