Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की मौत से सोशल मीडिया पर खलबली, इस तरह लोग दे रहे रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 12:44 PM IST

BJP Leader Sonali Phogat Last Video Goes Viral After Death: टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से हड़कंप मच गया है। यूजर्स अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की मौत से सोशल मीडिया पर खलबली, इस तरह लोग दे रहे रिएक्शन
Photo Credit: Twitter

BJP Leader Sonali Phogat Death: टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की मौत हो गई। गोवा में हार्ट अटैक के कारण 42 साल की सोनाली फोगाट का निधन हो गया। उनकी मौत से लोगों को गहरा झटका लगा है और सब अपने-अपने अंदाज दुख प्रकट कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी मौत से सोशल मीडिया पर भी खलबली मच गई है और यूजर्स अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है सोनाली उनके बीच नहीं रहीं। तो कुछ लोग उनकी अदाओं की प्रशंसा कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट टिकटॉक से काफी फेमस हुई थीं। आलम ये था कि वो सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी थीं। इतना ही नहीं साल 2008 में उन्होंने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर लीं और साल 2019 में बीजेपी की टिकट से आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा। हालांकि, वो चुनाव हार गई थीं। लेकिन, लोगों के बीच उनकी काफी पॉपुलैरिटी थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी थी। आइए, देखते हैं उनकी मौत पर लोग किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!