खूब वायरल हो रहा 65 साल के कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो, 40 सेकंड में लगाए 59 पुशअप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2021, 12:36 PM IST

Kailash Vijayvargiya Pushups Video: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कॉलेज के कार्यक्रम में पुशअप्स लगा रहे हैं।

खूब वायरल हो रहा 65 साल के कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो, 40 सेकंड में लगाए 59 पुशअप्स

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, वो एक कॉलेज के कार्यक्रम में मंच पर पुशअप लगाते हैं। वो करीब 40 सेकंड में 59 पुशअप लगाते हैं। 65 साल के बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय को इंदौर में आरपीएल माहेश्वरी कॉलेज के वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

यहीं पर वो मंच पर पुशअप लगाते हैं। कई लोगों ने भाजपा नेता की फिटनेस की प्रशंसा की है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि ये पुशअप ठीक तरीके से नहीं लगाए गए हैं। एक यूजर ने बचाव करते हुए कहा कि वह 65 साल के हैं, इसलिए उनकी फिटनेस की तारीफ करने के लिए ताली बजाएं बजाय इसके कि ये अधूरे पुशअप्स हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये कौनसा टाइप का पुशअप है...रिमिक्स वाला लग रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!