देख रहा है ना विनोद...नीतीश सबके हैं...बिहार की राजनीति पर मजेदार मीम्स की बौछार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 05:12 PM IST

Bihar Political Crisis: बिहार में बड़ा सियाली उलटफेर करते हुए नीतीश कुमार ने NDA से अलग होने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

देख रहा है ना विनोद...नीतीश सबके हैं...बिहार की राजनीति पर मजेदार मीम्स की बौछार
Photo Credit: Twitter

Bihar Political Crisis Memes: बिहार में अचानक सियासी हलचल काफी तेज हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देकर एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया। वहीं, इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल को नई सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए 160 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंप दिया। अचानक JDU के NDA से अलग होने पर बिहार में बवाल मच गया। इसका असर सोशल मीडिया पर भी साफ दिख रहा है। ट्विटर पर #NitishKumar, #BiharPolitics, #JDU टॉप ट्रेंड कर रहा है। आलम ये है कि बिहार की राजनीति पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ लोग जहां नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन पर तंज कस रहे हैं। मीम बाज मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा लोग नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को लेकर जोक्स भी शेयर कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर चटकारे लेते हुए कुछ लोग जहां लालू-नीतीश को जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार सबके हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया एक से एक मजेदार मीम्स से गुलजार हो गया है। तो आइए, देखते हैं किस तरह लोग इस मामले पर रिएक्शन दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!