2 हजार साल से जमीन के अंदर दफन था गहरा राज, खुदाई के दौरान मिली बेशकीमती चीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 04:09 PM IST

ये खोज उत्तरपूर्वी जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग में हुई है। बताया जा रहा है कि एक किसान के खेत में वैज्ञानिकों ने काफी दुर्लभ खोज की है। खुदाई के दौरान खेत से 41 सोने के सिक्के मिले हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी सिक्के सेल्टिक हैं।

2 हजार साल से जमीन के अंदर दफन था गहरा राज, खुदाई के दौरान मिली बेशकीमती चीज

Ajab Gajab News: ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां किस तरह के और कितने राज छिपे हैं, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, समय-समय पर कई चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। कई बार तो ऐसी सच्चाई सामने आ जाती है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जर्मनी से, जहां करीब दो हजार साल से जमीन के अंदर एक गहरा राज छिपा था। खुदाई के दौरान जब इसकी सच्चाई सामने आई तो सब दंग रह गए। तो आइए, जानते हैं क्या है ये दिलचस्प मामला...

जानकारी के मुताबिक, ये खोज उत्तरपूर्वी जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग में हुई है। बताया जा रहा है कि एक किसान के खेत में वैज्ञानिकों ने काफी दुर्लभ खोज की है। खुदाई के दौरान खेत से 41 सोने के सिक्के मिले हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी सिक्के सेल्टिक हैं। ये सिक्के काफी कीमती होते हैं। क्योंकि, इस तरह के सिक्के इंद्रधनुष के आखिरी छोर में बनते हैं। इन्हें रेनबो कप भी कहा जाता है। ब्रांडेनबर्ग के संस्कृति मंत्री मांदा शूले ने कहा कि सिक्के करीब दो हजार साल पुराने हैं। क्योंकि, इन सिक्कों को बेहद अलग स्टाइल में ढाला गया है। दुर्लभ चीजों का अध्ययन करने वाले मार्जन्को पाइलिक ने बताया कि इन सिक्कों से जुड़ी एक कहानी इसे ज्यादा दुर्लभ बनाती है।

सिक्के देखकर हैरान रह गए लोग

रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस जगह इंद्रधनुष का आखिरी छोर पृथ्वी को टच करता है, वहां ये सिक्के गिर जाते हैं। इन सिक्कों को खोजने वाले वोल्फगैंग हर्कट का कहना है कि उन्हें शक था कि किसान के खेत में इस तरह के सिक्के मौजूद हैं। लिहाजा, उन्होंने इजाजत लेकर खेत में खुदाई शुरू की। पहले तो 10 सिक्के मिले। फिर, धीरे-धीरे कुल 41 सिक्के निकले। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग काफी हैरान हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!