Viral: राज मिस्त्री का काम कर स्टार बन गई ये लड़की, अब इतनी बड़ी कंपनी की बनी ब्रांड एम्बेस्डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 03:26 PM IST

इस लड़की का नाम डार्सी रिचर्डस (Darcie Richards) है और वह मूलरूप से इंग्‍लैंड के ओल्‍ड बकेनहम स्थित नोरफोल्‍क इलाके में रहती हैं। डार्सी राज मिस्त्री का काम करती है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Photo) हुई थी।

Viral: राज मिस्त्री का काम कर स्टार बन गई ये लड़की, अब इतनी बड़ी कंपनी की बनी ब्रांड एम्बेस्डर

सोशल मीडिया (Social Media) के आ जाने से कई लोगों की किस्मत और जिंदगी दोनों बदल गई। कई लोग तो रातोंरात स्टार बन गए। देश से लेकर विदेश तक में सोशल मीडिया का जलवा कायम है। तभी तो राज मिस्त्री का काम करने वाली एक लड़की की किस्मत ऐसी पलटी, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आलम ये है कि इस लड़की की हर तरफ चर्चा हो रही है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब लोगों ने उस लड़की को काफी ट्रोल भी किया था और आलोचना भी की। लेकिन, आज उसी लड़की को एक बड़ी कंपनी अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। 

जानकारी के मुताबिक, इस लड़की का नाम डार्सी रिचर्डस (Darcie Richards) है और वह मूलरूप से इंग्‍लैंड के ओल्‍ड बकेनहम स्थित नोरफोल्‍क इलाके में रहती हैं। डार्सी राज मिस्त्री का काम करती है। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Photo) हुई थी। जिसके बाद ट्रोलर ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। लोगों का कहना था कि वह दिखने में सुंदर नहीं है। उनकी सूरत काफी खराब है। कई लोगों ने तो यहां तक कहा था कि वह काफी धीमी गति से काम करती हैं। टिकटॉक पर डार्सी ने काफी वीडियो भी शेयर किए, जिनका लोगों ने काफी मजाक बनाया। हालांकि, उन्होंने लोगों को जवाब भी दिया।  

महिला की बदल गई जिंदगी...

डार्सी ने सीढ़ी पर चढ़ते हुए, ईंट को लगाते हुए और राज मिस्‍त्री का काम करते हुए कई वीडियो शेयर किए हैं। लेकिन, कहते हैं ना भगवान के घर देर है अंधेर नहीं। इसी प्लेटफॉर्म की मदद से वह आज स्टार बन गई। महिलाएं उनकी काफी तारीफ करती है। हालांकि, पुरुष वर्ग अब भी डार्सी की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन, अब उन्हें  ब्रिटेन के पॉपुलर ब्रांड स्‍क्रफ वर्कवियर का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांत लग गया है और आज हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!