Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में हाथी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, हाथी ने बाइक वाले की ऐसी हालत कर दी कि उन्हें जान बचाकर किसी तरह भागना पड़ा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गया है।
आमतौर पर हाथियों का स्वभाव शांत होता है। बिना वजह वो किसी को परेशान नहीं करते। लेकिन, जब उन्हें गुस्सा आता है तो जमकर तांडव मचाते हैं। उस वक्त हाथी के सामने कोई भी आ जाए तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है। वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर पहुंच जाता है। सड़क पर कुछ गाड़ियां खड़ी हैं। तभी सामने से बाइक वाला वहां पहुंचता है। हाथी को देखकर बाइक वाला घबरा जाता है और वहीं रुक जाता है। लेकिन, हाथी उसकी ओर बढ़ने लगता है। हाथी को देखकर बाइक पर सवार दो लोग उतरकर भागने लगते हैं। बाइक वहीं पर गिर पड़ती है और बेचारे दोनों लोग जान बचाने के लिए भागते हैं। लेकिन, हाथी भी मानने के लिए तैयार नहीं था और दोनों के पीछे दौड़ने लगा। देखें वीडियो...
जब हाथी को आया गुस्सा...
दोनों की किस्मत अच्छी थी कि कुछ दूर दौड़ाकर हाथी रुक गया। वरना परिणाम खतरनाक हो सकता था। लेकिन, इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को @FredSchultz35 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, नौ हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं और चटकारे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

