मदर्स डे पर 'इडली अम्मा' को आनंद्र महिन्द्रा ने दिया बेहद खास तोहफा, लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 10:29 AM IST

Anand Mahindra Idli Amma Video: आनंद महिन्द्रा अक्सर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इस मदर्स डे पर उन्होंने 'इडली अम्मा' को एक शानदार घर गिफ्ट दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

मदर्स डे पर 'इडली अम्मा' को आनंद्र महिन्द्रा ने दिया बेहद खास तोहफा, लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो
Photo Credit: Twitter

Anand Mahindra Idli Amma Video: जानमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मजबूर और जरूरतमंदों की हमेशा करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए छिपे टैलेंट को भी सामने लाते रहते हैं और उनकी मदद करते हैं। इस मदर्स डे पर भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आनंद महिन्द्रा ने तमिलनाडु की रहने वाली 'इडली अम्मा' एक खास तोहफ दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, आनंद महिन्द्रा ने 'इडली अम्मा' को इस मदर्स डे पर एक घर गिफ्ट किया है। आनंद महिन्द्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ' तय समय पर घर का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए हमारी टीम बधाई के काबिल हैं, जिन्होंने इस मदर्स डे इडली अम्मा को घर गिफ्ट किया। इडली अम्मा मां के गुण-पोषण, देखभाल के साथ-साथ नि: स्वार्थ होने का अवतार है। उनके काम और उन्हें सहारा देने का मौका मिला। सब को मदर्ड डे की बधाई'। देखें पोस्ट... 

लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, चार हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं लोग तारीफ करते हुए वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि 'इडली अम्मा' तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की रहने वाली हैं और उनका असली नाम एम. कमलातल हैं। इडली अम्मा पिछले तीन साल से लोगों को एक रुपए में इडली खिलाते हुए गरीबों की सेवा कर रही हैं। साल 2019 में पहली आनंद महिन्द्रा ने इडली अम्मा का एक वीडियो शेयर किया था। जब उनकी टीम इडली अम्मा से मिलने पहुंची तो उन्होंने एक नए घर की इच्छा प्रकट की थी, जिसे आनंद महिन्द्रा ने इस मदर्स डे पर पूरा किया। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!