VIDEO: इस एक्सीडेंट को देखकर निकल जाएगी चीख, नजारा देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 10:35 AM IST

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके होश उड़ जाएंगे। इतना ही नहीं नजारा देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

VIDEO: इस एक्सीडेंट को देखकर निकल जाएगी चीख, नजारा देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
Photo Credit: Twitter

Accident Viral Video: सोशल मीडिया आपको कब, कौन सी चीज दिख जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ मामलों को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Accident Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी चीख जरूर निकल जाएगी। इतना ही नहीं नजारा को देखकर को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Videi) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोगों हादसे को देखकर दंग हैं। 

देश-दुनिया से रोजाना एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ घटनाएं तो ऐसी होती हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद भी लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लगाता है जैसे ये बाहर का मामाल हो। ब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार में गाड़ियां चल रही हैं। वहीं, एक शख्स अपनी कार लेकर सड़क किनारे खड़ा है। कुछ ही पल बाद एक ट्रक वहां पहुंचती है और अचानक बीचोंबीच पलट जाती है। इसके बाद तो कुछ समय के लिए वहां का नजारा ऐसा हो जाता है जैसे किसी फिल्म की शूटिंग हो रही हो। फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। वहीं, शख्स की किस्मत देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@DeadlyAsphaIt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 28 सौ से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों ने इसे रिट्वीट और कमेंट किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा इससे पहले कभी नहीं देखा। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि आखिर ये घटना घटी कैसे? 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!