शादी के 17 दिन बाद शख्स ने प्रेमी को सौंपी अपनी पत्नी, थाने में हुआ एग्रीमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2021, 08:04 AM IST

झारखंड के रांची में एक शख्स को शादी के 17 दिन बाद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले करना पड़ा। इस मामले में बकायदा एग्रीमेंट भी हुआ और पुलिस की मौजूदगी में ये सब कुछ हुआ।

शादी के 17 दिन बाद शख्स ने प्रेमी को सौंपी अपनी पत्नी, थाने में हुआ एग्रीमेंट

रांची: आपने प्यार में पागल आशिकों के काफी किस्से सुने होंगे, लेकिन जो स्टोरी हम बताने जा रहे हैं वो थोड़ा अलग है। मामला झारखंड के रांची का है जहां एक शख्स को शादी के महज 17 दिनों बाद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले करना पड़ा। इतना ही प्रेमी को उसकी प्रेमिका सौंपने से पहले थाने में एक एग्रीमेंट भी हुआ और कार्यवाही पूरी होने के बाद नवविवाहिता को उसके प्रेमी को सौंप दिया गया।

शादी के बाद हुई फरार

 खबर के मुताबिक, रांची के सुखदेवनगर में रहने वाली एक युवती की शादी नजदीक के चिपरा निवासी युवक से हो गई। लेकिन शादी के बाद से ही दुल्हन अपने पति से दूर -दूर रहने लगी। शादी के 17 दिन बार मौका मिला दुल्हन घर से फरार हो गई। लड़के के घरवालों ने इसकी खबर उसके मायके दी और तुरंत शक के आधार पर दुल्हन के पुराने प्रेमी के घर पर जब दबिश दी गई तो दुल्हन वहीं मिली जो अपने प्रेमी के साथ थी। मायके और ससुराल वालों ने दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। हालांकि काफी समझाने के बाद वह अपने ससुराल आ गई।

प्रेमी से करते रहती थी बात

 ससुराल आने के बाद भी वह यहां रहने के लिए तैयार नहीं हुई और पति तथा उसके परिजनों से झगड़ने लगी। इसके बाद लड़के ने भी दुल्हन के साथ रहने से इंकार कर दिया। पता चला कि युवती का शादी से पहले एक लड़के से अफेयर था और परिजनों ने उसकी शादी जबरन करा जबकि दुल्हन की मां को भी यह बात पता थी। शादी के बाद भी वह लगातार प्रेमी से फोन पर बात करते रहती थी।  इसके बाद परिजनों ने फैसला किया कि दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ ही रहने दिया जाए। 

हुआ एग्रीमेंट

इसके बाद दोनों (दुल्हन और पति) को प्रखंड पुलिस मुख्यालय में बुलाया  गया और तय हुआ कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रहेगी। इस दौरान दोनों के घरवाले मौजूद रहे। इसके बाद एक एग्रीमेंट पेपर तैयार करवाया गया जिसमें पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की सहमति दे दी। प्रेमी ने भी एग्रीमेंट पर साइन करते हुए कहा कि वह अपने प्यार को हर हालत में निभाएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!