OMG: दादी-नानी बनने की उम्र में मां बनी ये महिला, 70 की उम्र में पहली बार दिया बच्चे को जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2021, 05:04 PM IST

इस महिला का नाम जिवुबेन वलभाई रबारी (Jivuben Valabhai Rabari) है। इनकी उम्र 70 साल है। पेशे से दूध बेचने वाले ये कपल पिछले 45 साल से बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

OMG: दादी-नानी बनने की उम्र में मां बनी ये महिला, 70 की उम्र में पहली बार दिया बच्चे को जन्म

इस दुनिया में अक्सर कोई ना कोई अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। कुछ घटनाओं पर तो यकीन करना तक मुश्किल हो जाता है। गुजरात से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर एक पल के आप दंग रह जाएंगे। यहां एक 70 साल की महिला पहली बार मां बनी है। जिस उम्र लोग दादी-नानी बनती है उस उम्र में मां बनकर इस महिला ने सबको चौंका दिया है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

इस महिला का नाम जिवुबेन वलभाई रबारी (Jivuben Valabhai Rabari) है। इनकी उम्र 70 साल है। पेशे से दूध बेचने वाले ये कपल पिछले 45 साल से बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिवुबेन और उनके पति ने काफी कोशिशें की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि, जिवुबेन ने हिम्मत नहीं मारी और 70 की उम्र में मां बनकर दिखाया।  

सच्चाई जान सब हैं हैरान

रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने कुछ समय पहले एक गायनकॉलजिस्ट से संपर्क किया था। डॉक्टर ने उन्हें IVF के जरिये बच्चा कंसीव करने का तरीका बताया। लेकिन, जिवुबेन की उम्र इसमें सबसे बड़ी अरचन थी। उन्होंने डॉ नरेश भानुशाली से बच्चे के लिए संपर्क किया। लेकिन, डॉक्टर ने साफ इनकार  कर दिया। लेकिन, जिवुबेन जिद पर अड़ी थी। लिहाजा, डॉक्टर ने भी उनके आगे घुटने टेक दिए। इसके बाद उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ। सबसे पहले इंजेक्शन लगाकर जिवुबेन के पीरियड्स शुरू करवाए गए। फिर बच्चेदानी को बड़ा किया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनके यूट्रस में सिर्फ 1 एम्ब्र्यो डाला। जब 15 दिन बाद टेस्ट किया गया तो पता चला कि जिवुबेन ने प्रेग्नेंट थी। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बीपी हाइ हो जाने के कारण आठवें महीने में ही डिलीवरी करवानी पड़ी। हालांकि, जिवुबेन और उनका बच्चा दोनों तरह ठीक है और पूरे इलाके में मामला चर्चा का विषय बन चुका है। इतना ही नहीं इस मामले को देखकर डॉक्टर भी काफी आश्चर्यचकित हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!