Shocking Video: एक शिकार 6 शिकारी, जब एक साथ हिरण पर टूट पड़े कई शेर, दिल थामकर देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2021, 04:01 PM IST

Lions Fight Video: एक हिरण का शिकार करने के लिए कई शेर पहुंच गए। परिणाम ये हुआ कि शेर आपस में ही भिड़ गए। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया है।

Shocking Video: एक शिकार 6 शिकारी, जब एक साथ हिरण पर टूट पड़े कई शेर, दिल थामकर देखें वीडियो
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया पर जानवरों के भी मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कई वीडियो इतने क्यूट होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वाइल्ड लाइफ लवर्स और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी इस तरह के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में IFS अधिकारी ने काफी मजेदार वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो में छह शेर मिलकर एक भालू का शिकार कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग दंग रह गए। 

शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। आमूमन शेर का नाम सुनते ही इंसान से लेकर दूसरे जानवर तक 'कांप' जाते हैं। ऐसे में जब शेर किसी पर हमला करता है तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, जब एक साथ 6 शेर किसी एक शिकार पर टूट पड़े तो कैसा नजारा होगा इस वीडियो को देखकर आपको बता चल जाएगा। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं पेड़ पर एक हिरण मृत पड़ा और कई शेर उसका शिकार कर रहे हैं। कोई ऊपर से नोंच रहा है तो कोई नीचे से उसे अपना निवाला बनाने की कोशिश रहा है। इतना ही नहीं शिकार के लिए शेर आपस में ही भिड़ रहे हैं। तो दिल थामकर देखें वीडियो...

'एक शिकार, कई हकदार'

वीडियो देखकर यकीनन एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसके 'रोंगटे' खड़े हो गए। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी साकेत बडोला ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने काफी मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं। IFS ने लिखा, ' एक शिकार, कई हकदार'। वाइल्ड लाइफ में ऐसा ही होता है। आलम ये है कि अब यह वीडियो वायरल होने लगा है और यूजर्स इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!