बेटी की उम्र की लड़की से हुआ प्यार तो पत्नी से लिया तलाक, अब गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 04:02 PM IST

Weird Love Story: शख्स की गर्लफ्रेंड एलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अपने रिश्ते को लेकर काफी चौंकाने वाले राज खोले हैं। एलिया ने बताया कि उसकी उम्र 23 साल है, जबकि उसका प्रेमी पीटर 57 साल का है। हैरानी की बात ये है कि पीटर के प्रेमिका की उम्र उसकी बेटी की उम्र से महज तीन महीने ज्यादा है।

बेटी की उम्र की लड़की से हुआ प्यार तो पत्नी से लिया तलाक, अब गर्लफ्रेंड का चौंकाने वाला खुलासा

कहते हैं प्यार और शादी के लिए कोई उम्र नहीं होती है। ऐसे कई लोग हैं, जो इस कथन को चरितार्थ भी कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक शख्स अपनी बेटी की उम्र वाली लड़की के साथ इश्क लड़ा रहा है। इतना ही नहीं शख्स ने गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी और बच्चों को भी छोड़ दिया है। दोनों ने सगाई भी कर ली है। लेकिन, अब उसकी गर्लफ्रेंड ने काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तो आइए, जानते हैं इस अजीबोगरीब लव-स्टोरी के बारे में...

'द सन' के मुताबिक, शख्स की गर्लफ्रेंड एलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर अपने रिश्ते को लेकर काफी चौंकाने वाले राज खोले हैं। एलिया ने बताया कि उसकी उम्र 23 साल है, जबकि उसका प्रेमी पीटर 57 साल का है। हैरानी की बात ये है कि पीटर के प्रेमिका की उम्र उसकी बेटी की उम्र से महज तीन महीने ज्यादा है। हाल ही में दोनों ने सगाई की है। प्रेमिका ने दावा किया है कि उससे शादी करने के लिए उसके प्रेमी ने अपनी 15 साल की शादी तोड़ दी और अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। 

अजीबोरीब है ये प्रेम कहानी

शख्स का दावा है कि वह अपनी प्रेमिका से बहुत ज्यादा प्यार करता है। लिहाजा, दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। एलिया ने बताया कि उनके प्रेमी को लगता है कि वह बहुत ज्यादा खूबसूरत है। इसलिए उन्होंने उनसे साफ कह दिया है कि उनको काम करने की जरूरत नहीं है। एलिसा का यह भी कहना है कि दोनों जब से रिश्ते में आए हैं, उनका हर दिन क्रिसमस की तरह बीतता है। पीटर उन्हें लगभग हर रोज गिफ्ट देते हैं। अब इस प्रेम कहानी पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। कुछ लोग जहां इसकी तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ कहना है कि पैसों के लिए ये लड़की शादी कर रही है। कुछ लोग इस रिश्ते का मजाक भी उड़ा रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!