Video: दुल्हन के सामने बार-बार दूल्हे को गला रहा थी बुर्के वाली महिला! अचानक खुला चौंकाने वाला राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 06:03 PM IST

Bride Groom Viral Video: एक बात तो तय है आप किसी भी शादी में चले जाएं आपको कुछ ना कुछ ऐसा जरूर देखने को मिल जाएगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कई बार दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे लोग हैरत में पड़ जाते हैं। वहीं, कभी-कभी दोस्त-यार मजे-मजे में कुछ ऐसा कर देते हैं जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं।

Video: दुल्हन के सामने बार-बार दूल्हे को गला रहा थी बुर्के वाली महिला! अचानक खुला चौंकाने वाला राज
Photo Credit: Instagram

देश में पिछले दिनों जमकर शादियां हुई हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते नजर आते हैं जिन्हें देखकर काफी हैरानी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। 

एक बात तो तय है आप किसी भी शादी में चले जाएं आपको कुछ ना कुछ ऐसा जरूर देखने को मिल जाएगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कई बार दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे लोग हैरत में पड़ जाते हैं। वहीं, कभी-कभी दोस्त-यार मजे-मजे में कुछ ऐसा कर देते हैं जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। अब वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए,  स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने के लिए लोग लगातार पहुंच रहे हैं। तभी एक 'बुर्के वाली महिला'  भी बधाई देने के लिए स्टेज पर पहुंच जाती है। 'बुर्के वाली महिला' सबके सामने दूल्हे को बार-बार गले लगाने लगती है। इस नजारे को देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। लेकिन, अगले ही पल जो होता है उसे देखकर लोग ठहाके लगाने लगते हैं। देखें वीडियो...

दूल्हे के साथ तो भाई ने मौज ले ली...

...तो देखा बुर्के के अंदर से महिला नहीं बल्कि एक युवक निकला। लड़के को देखकर साफ पता चलता है कि वह दूल्हे का दोस्त होगा और सबके सामने उससे मजे ले रहा है। एक पल के लिए तो बेचारा दूल्हा भी घबरा गया कि उसके साथ क्या हो रहा है? यह पूरा माजरा कैमरे में कैद हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'life.of.student' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 80 हजार से ज्यादा लोगों वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!