यात्रा

How To Get Confirm Train Ticket: दिवाली-छठ पर पक्की होगी आपकी ट्रेन टिकट, बस जान लें आईआरसीटीसी के टिकट बुकिंग हैक्स

How To Get Confirm Train Ticket (आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग हैक्स): दिवाली या छठ में घर जाने का प्लान है, लेकिन ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही। तो इन सिंपल और असरदार हैक्स को फॉलो कर आपको कन्फर्म टिकट मिल सकती है। देखें आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग हैक्स, छठ की ट्रेन, दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें।

Image

IRCTC Ticket Hacks For Diwali Chhath train

How To Get Confirm Train Ticket (आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग हैक्स): अगर आप भी ट्रेन से ट्रेवलिंग करने के शौकीन हैं, लेकिन ट्रेन की टिकट कन्फर्म न होने की दिक्कत से परेशान रहते हैं। खासतौर से फेस्टिव सीजन वाले टाइम पर तो आपके लिए ये वाले टिकट बुकिंग के हैक्स आप आ सकते हैं। दिवाली तो छठ पूजा के वक्त पर ट्रेन की कन्फर्म टिकट मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ सिंपल और असरदार ट्रिक्स फॉलो कर आप भी अपने अगले सफर के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। देखें आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग हैक्स, छठ की ट्रेन, दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें।

सही समय करें बुक

अगर आपको कन्फर्म टिकट चाहिए, तो कोशिश करें की आप उस समय में बुकिंग कर रहे हों जब सर्वर पर ट्रेफिक कम हो। यानि की या तो देर रात से या सुबह जल्दी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट मिल जाने की संभावना ज्यादा होती है।

अलग स्टेशन चूज करें

अगर आपके पूरे रूट की कोई भी सीट नहीं नहीं मिल रही है। तो ऐसे में थोड़े से एक्स्ट्रा पैसे देकर आप ट्रेन के पहले स्टेशन से उसके आखिरी स्टेशन तक का टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आपको जनरल वाली लिस्ट में टिकट मिल सकती है।

विकल्प स्कीम

अगर आप आईआरसीटीसी की विकल्प स्कीम को सेलेक्ट करते हैं। तो अगर आपकी पहली टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती है। तो ऐसे में अपने आप ही आपकी सीट किसी दूसरी में कन्फर्म कर दी जाएगी।

तत्काल बुकिंग

तत्काल कोटा में टिकट मिलने की संभावना अधिक होती है। रोज सुबह तत्काल का काउंटर 10 बजे खुलता है। जिसपर जाकर आप अपनी टिकट कर सकते हैं, ऐसा ऑनलाइन करेंगे तो भी ठीक है। लेकिन ऑफलाइन जाकर टिकट तत्काल में कन्फर्म होने की संभावना अधिक है।

पेमेंट तैयार रखें

टिकट बुक करने के समय पेमेंट में देरी न हो, इसके लिए अपना पसंदीदा पेमेंट विकल्प पहले से तय कर लें और लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें। आईआरसीटीसी पर टिकट जल्दी से कन्फर्म करने के लिए ये वाली ट्रिक तो आपको फॉलों करनी ही चाहिए। कई बार पेमेंट और डिटेल्स ड़ालने में देरी के कारण टिकट नहीं मिलती है।

दूसरी ट्रेन

अगर आपकी डेस्टिनेशन वाले मार्ग से ही कोई दूसरी ट्रेन जा रही है, जो सामान्य ट्रेन जैसी सुपरफास्ट न हो लेकिन मकसद पूरा कर रही हो। तो आपको हमेशा ही अल्टरनेट ऑप्शन तैयार रखना चाहिए।

एप का इस्तेमाल

मार्केट में ऐसी कई सारी एप्स हैं, जो आपकी टिकट कन्फर्म होने या न होने का अनुमान लगाती हैं। ऐसी थर्ड पार्टी वेबसाइटें वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों की पुष्टि की संभावना का अनुमान लगाने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं।

प्रीमियम तत्काल

अगर आपकी टिकट तत्काल में भी नहीं होती है, तो ऐसे में प्रीमियम तत्काल वाला ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। हालांकि इसमें पैसे थोड़े ज्यादा लग सकते हैं, लेकिन आपको कन्फर्म टिकट मिल जाएगा।

कोटा लगाएं

आईआरसीटीसी द्वारा कई तरह की कोटा वाली सुविधाएं उपलब्ध की गई है। ऐसे में लेडीज, सीनियर सिटिजन, ग्रुप आदि वाले कोटा लगाकर कन्फर्म टिकट की जा सकती है।

राउंड ट्रिप स्कीम

अगर आपको अपने ट्रेवल के आने और जाने की तारीख निश्चित पता है, तो ऐसे में आप कन्फर्म टिकट के लिए राउंड ट्रिप वाली स्कीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article