Yoga Best Places Nearby Delhi: भागदौड़ वाली इस जिंदगी में सबसे जरूरी है खुद को फिट रखना। अगर आप फिट रहेंगे, तभी आप इस जीवन में सर्वाइव कर पाएंगे। फिट रखने के लिए लोग वॉक से लेकर जिम समेत कई चीजों को फॉलो करते हैं। सहेतमंद बने रहने के लिए योग बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। अगर आप रोजाना योग करते हैं, तो आप सहेतमंद रहने के साथ कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे। इसलिए कहा भी जाता है कि करो योग,रहो निरोग। योग को लेकर भारत समेत दुनिया के कई देशों में हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो आज हम आपको योग को लेकर कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो योग को लेकर काफी फेमस है। साथ ही यहां आपको विदेशी पर्यटक भी योग करते नजर आएंगे।
दिल्ली के पास योग को लेकर फेमस जगह (Delhi Nearby Best Places for Yoga)
ऋषिकेश (Rishikesh)
ऋषिकेश योग को लेकर काफी फेमस है और इसीलिए इसे योग नगरी भी कहते हैं। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 260 किलोमीटर है। योग को लेकर सबसे पहले लोगों के मन में ऋषिकेश का नाम ही आता है। योग को लेकर ऋषिकेश इतना ज्यादा फेमस है कि आपको यहां विदेशी नागरिक भी योग करते नजर आएंगे। गंगा नदी के किनारे शानदार वातावरण में योग करना काफी बढ़िया फील देता है। इसके अलावा यहां आकर आप योग सीख भी सकते हैं। यहां योग सिखाने के कई सेंटर्स भी हैं।
हरिद्वार (Haridwar)
ऋषिकेश के पास योग के लिए हरिद्वार भी बढ़िया ऑप्शन है। यहां पतंजलि योग पीठ समेत कई योग शिविरों में योग सिखाया जाता है। पतंजलि योग पीठ में तो खुद बाबा रामदेव लोगों को योग सिखाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हरिद्वार में योग को लेकर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हरिद्वार में लोग गंगा नदी के किनारे भी योग करते हैं। अगर दिल्ली से हरिद्वार की दूरी की बात करें तो ये करीब 240 किलोमीटर है। वहीं हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी 30 किलोमीटर है।
धर्मशाला (Dharamshala)
हिल स्टेशंस पर योग करना एक अलग ही फील देता है। हिल स्टेशन पर योग के लिए धर्मशाला बेहद सुंदर जगह है। दिल्ली से धर्मशाला की दूरी करीब 470 किलोमीटर है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अलावा यहां बाकी दिन भी लोग काफी संख्या में योग करते दिखते हैं। धर्मशाला में भी योग को लेकर कई सारे सेंटर्स भी हैं, जो लोगों को योग सिखाने के साथ उन्हें इसके प्रति जागरूक भी करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां कई कार्यक्रम भी होते हैं। यहां आपको दूसरे देशों से आए टूरिस्ट भी योग करते दिखाई देंगे।
