IRCTC Thailand Package: देश से बाहर घूमने के लिए काफी लोग थाईलैंड जाना पसंद करते हैं। शादीशुदा कपल्स से लेकर सिंगल लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं। कम बजट के साथ कम समय में भारत के पास घूमने के लिए थाईलैंड सबसे बेस्ट ऑप्शन है। न्यूली मैरिड कपल्स भी हनीमून के लिए थाईलैंड को अपने ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक यहां घूमने की सबसे खास जगहों में से एक है। बैंकॉक के साथ ही आप थाईलैंड विजिट के दौरान पटाया भी जरूर घूमें।
IRCTC Thailand Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से पत्नी संग घूमें थाईलैंड।
ये भी पढ़ें- मानसून में घूमने के लिए उत्तर भारत की ये जगह हैं स्पेशल, पार्टनर संग देखने को मिलेंगे सुंदर-सुंदर नजारे
ये भी पढ़ें- आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें अयोध्या समेत यूपी के 3 धार्मिक शहर, जानें ट्रैवलिंग मोड, मील प्लान और प्राइस
आईआरसीटीसी के पैकेज से घूमें बैंकॉक और पटाया
अगर आप जुलाई के महीने में थाईलैंड का ट्रिप करने का सोच रहे हैं और आपक बजट कम है, तो आप आईआरसीटीसी के पैकेज को बुक कर अपनी ये ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। 3 रात और 4 दिन के थाईलैंड के इस पैकेज का नाम Treasures of Thailand Ex - Hyderabad है। ये पैकेज 25 जुलाई को हैदराबाद से शुरू होगा। इस पैकेज में आपको थाईलैंड की दो बहुत ही फेमस जगहों- बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। इसके अलावा 80 साल तक के यात्रियों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
पैकेज के ग्रुप में सीटों की कुल संख्या है 34
पैकेज में आप नोक एयर की फ्लाइट से हैदराबाद से बैंकॉक आना-जाना करेंगे। फ्लाइट का जो टिकट रहेगा, वह इकोनॉमी क्लास का रहेगा। इस पैकेज के ग्रुप में सीटों की कुल संख्या 34 है। इसके अलावा आपको इस पैकेज में थ्री स्टार होटल के साथ 4 टाइम का सुबह का नाश्ता, 4 टाइम का दिन का खाना और 3 टाइम का डिनर मिलेगा। टूर पैकेज में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एक लोकल टूर गाइड भी पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। पटाया में कोरल द्वीप यात्रा, अलकज़ार शो, नोंग नूच गार्डन के साथ ही बैंकॉक में मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।
IRCTC पैकेज के लिए कितने रुपए होंगे खर्च
पैकेज के बारे में सभी चीजों को बताने के बाद अब हम आपको बताते हैं कि इस पैकेज के लिए आपके कितने रुपए खर्च होंगे। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ अकेले के लिए बुक करते हैं तो आपको 57,820 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में इस पैकेज का प्राइस 49,450 रुपए रखा गया है। वहीं बच्चे के साथ इस पैकेज की कीमत 47,440 रुपए से 42,420 रुपए के बीच है।
IRCTC पैकेज को कैसे करें बुक ?
अब आखिर में आते हैं कि इस पैकेज को आप कैसे बुक कर सकते हैं। अगर आप इस पैकेज को अपने लिए बुक करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन कर पैकेज को बुक कर पाएंगे। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर पर जाना होगा।
