World Tourism Day 2025: विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। पर्यटन ना केवल हमें नई जगहों की सैर कराता है, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों को जानने और करीब से समझने का मौका भी देता है। इस खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आज हम आपको उन ट्रेन रूट्स के बारे में बताएंगे जो आपको प्राकृतिक सौंदर्य, पहाड़ों, नदियों, और घाटियों की खूबसूरती में खो जाने का मौका देते हैं। ये ट्रेन यात्रा आपको अलग ही दुनिया में ले जाती हैं ऐसे में इस बार आप सिर्फ मंजिल पर पहुंचने के लिए यात्रा ना करें बल्कि इन 4 ट्रेन रूट्स का चयन करें जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देंगी।
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे: इस लिस्ट में नंबर 1 पर UNESCO की विश्व धरोहर स्थल दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को शामिल किया गया है। ऐतिहासिक धरोहर के लिए मशहूर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की ट्रेन पहाड़ों के बीच से गुजरती है जहां आपको हरे-भरे जंगल और हिमालय की ताजा हवा मिलेगी। नोज टी हिल से शुरू होकर दार्जिलिंग तक यह ट्रेन चलती है।
उधगमंडलम रेलवे लाइन: कोच्चि से मडुरै तक चलने वाली मेट्टुपलायम-उधगमंडलम रेलवे लाइन को इस लिस्ट में नंबर 2 पर शामिल किया गया है। यह एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला ट्रेन मार्ग है जिसमें आपको रास्ते में चाय के बागान, जंगल, और घाटियां देखने को मिलेंगी। गौर करने वाली बात ये है कि ट्रेन की धीमी रफ्तार से आप प्राकृतिक सुंदरता का पूरा आनंद उठा सकते हैं।
हैसन से काबिनी: कर्नाटक की पश्चिम घाट रेलवे लाइन (हैसन से काबिनी) को इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल किया गया है। प्रकृति प्रेमी के साथ-साथ जंगल सफारी के शौकीन पर्यटकों के लिए ये सफर बिल्कुल परफेक्ट है। पहाड़ों, नदियों और जंगलों से होकर ट्रेन गुजरती है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम: इस लिस्ट में नंबर 4 पर कन्याकुमारी से त्रिवेंद्रम तक का समुद्री किनारा रूट को शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान खिड़की से समुद्र के लहरों का खूबसूरत नजारा आपको देखने को मिलेगा। यह रेलवे मार्ग समुद्र के किनारे चलता है जो सुबह-सुबह और शाम को और भी खूबसूरत लगता है।
