यात्रा

Within 100 Kms Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के पास ही कर लो जन्नत के दर्शन, 2 घंटे में जाओगे पहुंच

Top Attractions within 100 km of Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर मुजफ्फरनगर कृषि और उद्योग के लिए जाना जाता है। शायद ही आपको जानकारी हो कि मुजफ्फरनगर के बेहद पास एक स्वर्ग जैसी जगह मौजूद है जिसे बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां आप 2 घंटे का ट्रैवल करके पहुंच सकते हैं।

Image

Within 100 Kms Muzaffarnagar

Within 100 Kms Muzaffarnagar: अगर आप मुजफ्फरनगर में रहते हैं तो आपके लिए घूमने की ऐसी जगह है जहां आप बेहद कम टाइम में पहुंच सकते हैं। शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर यहां जाकर आप रिलेक्स मोड में आ सकते हैं। इस जगह की खास बात ये है कि मुजफ्फरनगर से इस जगह को बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर किया जा सकता है। Within 100 Kms की इस सीरीज में आज हम जिस जगह का जिक्र कर रहे हों वहां आप 2 घंटे का ट्रैवल करके पहुंच सकते हैं।

हरिद्वार: गंगा नदी के किनारे स्थित प्रमुख तीर्थस्थल हरिद्वार धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। मुजफ्फरनगर से हरिद्वार केवल 87 किलोमीटर दूर स्थित है। पवित्र गंगा में स्नान करने के अलावा धार्मिक अनुभव के लिए आप इस पवित्र जगह का रुख कर सकते हैं।

हरिद्वार का प्रमुख आकर्षण: गंगा स्नान, गंगा आरती के अलावा हर की पौड़ी, चंडी देवी मंदिर, मंछा देवी मंदिर और राजाजी राष्ट्रीय उद्यान यहां का प्रमुख आकर्षण है। हरिद्वार के बाजार में घूमने के अलावा यहां विभिन्न योग और ध्यान केंद्र भी हैं, जहां आप योग का अभ्यास कर सकते हैं।

यात्रा की सलाह: सर्दियों के मौसम में दिसंबर-जनवरी के बीच यहां की की यात्रा की जा सकती है। इस अवधि में यहां मौसम बेहद सुहावना होता है जहां जाकर आप इस पावन शहर की खूबसूरती में डूबकरक गंगा आरती का अनुभव कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article