यात्रा

Wildlife Travel: लेपर्ड देखने के लिए भारत के टॉप 4 स्पॉट्स, ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट ट्रैवल गाइड

Leopard Safari India: एडवेंच की चाह में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो इस सर्दी जंगलसफारी आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। भारत में तेंदुओं को देखना एक अद्वितीय अनुभव होता है। घने जंगलों से लेकर शुष्क क्षेत्रों तक भारत के विविध परिदृश्य इन्हें देखने के लिए बेहतरीन स्थान प्रदान करते हैं जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

Wildlife Travel India

Wildlife Travel India: जंगल सफारी पर जाने का आप प्लान कर रहे हैं और तेंदुओं के दीदार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम उन पांच प्रमुख स्थानों के बारे में डिटेल में बताएंगे जहां तेंदुओं को देखने की संभावना अधिक होती है। ये स्थान तेंदुओं के अनोखे अनुभव प्रदान करते हैं, जहां आप इन शानदार जीवों को प्राकृतिक वातावरण में देख सकते हैं।

जवाई, राजस्थान: इस क्षेत्र में, तेंदुए को खतरे के रूप में नहीं, बल्कि भूमि के रक्षक के रूप में देखा जाता है। सुबह-सवेरे ड्राइव करके आप इन्हें चट्टानों पर या पहाड़ी की चोटी पर धूप सेंकते हुए देख सकते हैं। यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से अप्रैल का होता है।

कबिनी, कर्नाटका: कबिनी के घने जंगलों में काले तेंदुए का निवास है। हालांकि, इनके दर्शन की कोई गारंटी नहीं होती, लेकिन यह रोमांच को बढ़ाता है। यहां के सफारी में आप सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यात्रा का सबसे अच्छा समय: नवंबर से मई का होता है।

बेरा, राजस्थान: यह स्थान तेंदुओं को देखने के लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेश है। बेरा में तेंदुए चट्टानों पर चढ़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह स्थान कम भीड़-भाड़ वाला और शांत है, जो फोटोग्राफर्स को बेहतरीन तस्वीरें लेने का अवसर देता है। यात्रा का सबसे अच्छा समय: सितंबर से मार्च का होता है।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश: यह क्षेत्र बाघों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां तेंदुए भी बहुतायत में हैं। ये चुपचाप पेड़ों की शाखाओं पर बैठते हैं और सफारी ट्रैक के किनारे नजर आते हैं। यात्रा का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से जून का होता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article