यात्रा

एडवेंचर और नेचर का कॉम्बो, वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए बेस्ट हैं भारत के ये नेशनल पार्क

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2026, 05:58 PM IST

Wildlife Destinations India: वन्यजीव सफारी, फोटोग्राफी या फिर एडवेंचर ट्रैवल अगर आपका शौक है तो इस बार आपको भारत में मौजूद इन 5 शानदार नेशनल पार्क की यात्रा करनी चाहिए। जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता का खजाना कही जाने वाली इन जगहों के बारे में डिटेल में जानकर आप इन्हें अगली ट्रिप में जरूर शामिल करें।

Image

वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए बेस्ट नेशनल पार्क

Wildlife Destinations India: विविधता से भरा देश भारत घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। अगर आप एडवेंचर के साथ ही जंगली जानवरों को करीब से देखने का शौक रखते हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। हमारे देश में मौजूद ये 5 नेशनल पार्क हर ट्रैवलर को रोमांच, शांति और प्रकृति से जुड़ने का भरपूर मौका देते हैं ऐसे में आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ ट्रिप का प्लान कर रहे हों, सोलो ट्रैवल करना चाहते हों या फिर दोस्तों के साथ यात्रा करना चाहते हों हर लिहाज से ये पार्क आपके लिए बेस्ट ही साबित होंगे।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क: रॉयल बंगाल टाइगर के लिए मशहूर उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल किया गया है। जिप सफारी और बर्ड वॉचिंग का आप यहां लुत्फ उठा सकते हैं। नवंबर से जून यात्रा का बेस्ट टाइम होता है।

काजीरंगा नेशनल पार्क: असम में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क को इस लिस्ट में नंबर 2 पर रखा गया है। राइनो, हाथी, जल पक्षी के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क मशहूर है। नवंबर से अप्रैल के बीच यहां यात्रा का बेस्ट टाइम होता है।

रणथंभौर नेशनल पार्क: राजस्थान में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क को इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल किया गया है। टाइगर, किला और ड्राई जंगल के लिए ये नेशनल पार्क फेमस है। अक्टूबर से अप्रैल यहां यात्रा का बेस्ट टाइम होता है।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क: मध्य प्रदेश में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क को इस लिस्ट में नंबर 4 पर शामिल किया गया है। टाइगर और तेंदुआ के लिए ये नेशनल पार्क मशहूर है। घनी पहाड़ियों और किलों की खूबसूरती यात्रा के दौरान आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। सुकून के दो पल के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

कान्हा नेशनल पार्क: हरे मैदानों और विविध जीवों से भरा हुआ कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में है। बारहसिंगा, बाघ, पक्षी के लिए ये नेशनल पार्क मशहूर है। फोटोग्राफी के अगर आप शौकीन है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी।

End of Article