यात्रा

बदल रहा है ट्रैवल का मायना, लोकेशन नहीं एक्सपीरियंस है अहम

Travel Trends: पिछले कई सालों से ऐसा देखा जा रहा है कि हर फेमस जगह पर भीड़, महंगे होटल और फ्लाइट्स ये सब आम हो गया। ऐसे में लोगों का मन अब इन ओवरक्राउडेड डेस्टिनेशन से भरने लगा है। अब ट्रैवलर्स यात्रा के दौरान शांति, असली अनुभव और कम भीड़ की तलाश में रहते हैं।

Image

बदल रहा है ट्रैवल का मायना

Modern Travel Mindset: मौजूदा समय में यात्रा की दुनिया में एक बड़ा बदलाव साफ दिख रहा है। ग्रुप टूर और भीड़-भाड़ वाली ट्रैवलिंग जो कभी लोगों को बहुत पसंद थी, अब वही पर्यटकों को थकाने वाली और बेमतलब लगने लगी है। 2026 तक आते-आते लोग एक नई तरह की यात्रा की ओर बढ़ रहे हैं। अब यात्रा सिर्फ मशहूर जगहों की लिस्ट पूरी करने का नाम नहीं रह गई है। लोग अब ऐसे सफर चाहते हैं जो पर्सनल हों, सुकून देने वाले हों और कुछ मायने रखते हों।

पर्यटक अब अपनी पसंद और सोच के हिसाब से यात्रा करना चाहते हैं। कोई लोकल खाने को एक्सप्लोर करना चाहता है, कोई मेंटल पीस के लिए पहाड़ों में वक्त बिताना चाहता है तो कोई किसी जगह रुककर वहां की लोकल लाइफ को समझना चाहता है। यह ट्रैवल कहां गए से ज्यादा क्या महसूस किया पर फोकस करता है।

अब लोग 5 दिन में 5 शहर घूमने की बजाय, एक जगह पर ज्यादा समय बिताना पसंद कर रहे हैं। इसे स्लो ट्रैवल कहा जाता है। इससे ना सिर्फ जगह को अच्छे से समझने का मौका मिलता है, बल्कि सफर कम थकाने वाला और ज्यादा यादगार भी बनता है।

आज के ट्रैवलर्स इस बात को लेकर काफी सजग हो गए हैं कि उनकी यात्रा से पर्यावरण और लोकल लोगों पर क्या असर पड़ता है। इसलिए लोग अब इको-फ्रेंडली होटलों में रुकना, लोकल बिजनेस को सपोर्ट करना, नेचर को नुकसान ना पहुंचाने वाली एक्टिविटीज चुनना जैसी चीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

सीधे शब्दों में समझें तो अब लोग उन जगहों की तलाश में हैं जिनके बारे में हर कोई बात नहीं करता। ऐसी जगहें जहां- कम भीड़ हो, असली संस्कृति दिखे और अनुभव अलग हो यही वजह है कि ऑफबीट और हिडन डेस्टिनेशन तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article