First Sea Bridge in India: भारत में कई ऐसे पुल हैं जो अपनी खूबसूरती और इंजीनियरिंग के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उन्हीं में से एक है पंबन ब्रिज जिसे भारत का पहला समुद्री पुल माना जाता है। यह पुल तमिलनाडु के मुख्य भूभाग को पवित्र द्वीप रामेश्वरम से जोड़ता है और श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर तक पहुंचने का रास्ता देता है। समुद्र के ऊपर से गुजरती ट्रेन और चारों ओर फैला नीला पानी इस यात्रा को बेहद खास बना देता है। यही वजह है कि पंबन ब्रिज को सिर्फ एक पुल नहीं बल्कि इंजीनियरिंग का अद्भुत चमत्कार माना जाता है। इस पुल पर सफर करना समुद्र के ऊपर रेल यात्रा का अनोखा अनुभव देता है।
कहां मौजूद है पंबन ब्रिज?
भारतीय रेलवे में एक अनोखा और सौ साल से भी ज्यादा पुराना समुद्री ब्रिज है, जिसे पंबन ब्रिज के नाम से जानते हैं। लगभग 2 किलोमीटर लंबा ये समुद्री ब्रिज भारत और श्रीलंका के बीच मौजूद समुद्री क्षेत्र में स्थित है। यह पुल भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ता है। इस पुल के बनने से पहले रामेश्वरम तक जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन पंबन ब्रिज बनने के बाद श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए यह यात्रा आसान और सुरक्षित हो गई।
कब बनाना गया पंबन ब्रिज?
पंबन ब्रिज का निर्माण उस समय यह पुल भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना गया। इस ब्रिज को साल 1914 में जनता के लिए खोला गया था। सौ साल से भी ज्यादा पुराना ये ब्रिज इंजीनियरिंग का नायाब नमूना माना जाता था। हालांकि समय के साथ बढ़ती जरूरतों और तकनीक के विकास ने इस पुल की जगह एक नए और आधुनिक पुल ने ले ली है। नए पुल में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जहाजों के गुजरने के लिए पुल का हिस्सा सीधे ऊपर की ओर उठ जाता है। इससे समुद्री यातायात और रेल यातायात दोनों को पहले से ज्यादा सुविधा मिलती है।
आज भी खास है ये पुल
हालांकि पंबन में अब नया पुल बन चुका है, लेकिन पुराने पंबन ब्रिज की ऐतिहासिक और भावनात्मक अहमियत आज भी बरकरार है। यह पुल सिर्फ एक रास्ता नहीं बल्कि भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और इतिहास का प्रतीक है। समुद्र के बीच से गुजरती ट्रेन और दूर दिखाई देता रामेश्वरम द्वीप यह नजारा हर यात्री के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है। यही वजह है कि पंबन ब्रिज आज भी भारत के सबसे अद्भुत और चर्चित पुलों में गिना जाता है।
पंबन ब्रिज के खूबसूरत नजारे
पंबन ब्रिज पर सफर करते समय ऐसा लगता है, जैसे ट्रेन समुद्र के ऊपर तैर रही हो। इस दौरान ट्रेन से गुजरने वाले यात्रियों को एक नीले समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। इस पुल के चारों ओर फैला समुद्र, उड़ते हुए पक्षी और सुबह-शान आने वाली लहरों की आवाज इसे बेहद मनोरम बनाते हैं।
