यात्रा

Travel Plans: हांगकांग और सिंगापुर की यात्रा से पहले हो जाएं सावधान, ट्रैवलर्स जान लें ये बात

Travel Plans: अगर आप हांगकांग या सिंगापुर की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कुछ बातें हैं जिसका आपको विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। मौजूदा समय में हांगकांग और सिंगापुर दोनों शहरों में कोविड-19 मामलों में तेज से वृद्धि देखी जा रही है। संक्रमण की एक नई लहर के तेजी से फैलने का खतरा है।

Image

Travel Plans

Hong Kong And Singapore Travel Plans: अगर आप विदेश यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिलहाल के लिए सिंगापुर और हांगकांग की यात्रा को छोड़ सकते हैं। दोनों देशों में हाल ही में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में आप इन देशों की यात्रा करने से बच सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, हांगकांग में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वायरस सक्रिय रूप से फैल रहा है। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर वहां गंभीर मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है।

हालांकि, शहर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोविड से संबंधित चिकित्सा यात्राओं में वृद्धि जैसे संकेतों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। दूसरी तरफ सिंगापुर में, पिछले सप्ताह की तुलना में 28% बढ़कर कोविड के मरीजों की संख्या अनुमानित 14,200 हो गई है। ऑफिशियल्स का कहना है कि मामलों में यह वृद्धि कमजोर होती प्रतिरक्षा के कारण हो सकता है।

फिलहाल इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मौजूदा वेरिएंट पहले से अधिक खतरनाक है या नहीं। दोनों शहरों में कोविड के मामलों में उछाल एक गंभीर समस्या का रूप ले सकती है क्योंकि यह लगातार बढ़ रही है। चीन में भी संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है, हाल के हफ्तों में टेस्ट पॉजिटिविटी दर दोगुनी से अधिक हो गई है।

इसी तरह, थाईलैंड में भी कोविड को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, तत्काल में चिंता का कोई कारण नहीं है फिर भी यात्रा के दौरान यात्रियों को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

  • हांगकांग, सिंगापुर और अन्य एशियाई गंतव्यों के लिए स्थानीय यात्रा सलाह पर नजर बनाए रखें।
  • मास्क साथ रखें, खास तौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों या सार्वजनिक परिवहन में इस्तेमाल के लिए।
  • सुनिश्चित करें कि आपके टीकाकरण अप-टू-डेट हैं, खास तौर पर अगर आप उच्च जोखिम वाले समूह में हैं।
  • अपनी यात्रा से पहले, उसके दौरान और बाद में अपने स्वास्थ्य की निगरानी करें।
prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article