स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोच्चि में आयोजित WPL 2027 के मिनी ऑक्शन की समाप्ति हो गई है। कुल 25 खिलाड़ी इस नीलामी में बिकी हैं। किरण नवगिरे ऑक्शन में बिकने वाली पहली खिलाड़ी रहीं। UPW (यूपी वॉरियर्स) ने सबसे अधिक आठ खिलाड़ी खरीदे हैं और उन्होंने ही इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी को भी लिया है। सोफी मोलिन्यू 1.10 करोड़ रुपये में सबसे महंगी रही हैं। उनके बाद चार खिलाड़ी खरीदने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को दूसरे सर्वाधिक 75 लाख रुपये दिए हैं।
गुजरात जॉयंट्स ने तीन खिलाड़ी खरीदे, जिसमें कमालिनी को सर्वाधिक 40 लाख रुपये दिए। मुंबई इंडियंस ने दूसरे सर्वाधिक छह खिलाड़ियों को खरीदा है, लेकिन उन्हें कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं खरीदना पड़ा। श्वेता सेहरावत 20 लाख रुपये में उनकी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। RCB ने भी चार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा, जिसमें जेस जॉनासन 40 लाख रुपये में सबसे महंगी रहीं।
नीलामी में बिके 25 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें-
- सोफी मोलिन्यू- यूपी वॉरियर्स- 1.10 करोड़ रुपये
- किरण नवगिरे- दिल्ली कैपिटल्स- 75 लाख रुपये
- जी कमलिनी- गुजरात जायंट्स- 40 लाख रुपये
- जेस जोनासेन- आरसीबी- 40 लाख रुपये
- स्नेह राणा- यूपी वॉरियर्स- 30 लाख रुपये
- ओर्ला प्रेंडरगैस्ट- गुजरात जायंट्स- 30 लाख रुपये
- ग्रेस हैरिस- यूपी वॉरियर्स- 30 लाख रुपये
- सुषमा वर्मा- यूपी वॉरियर्स- 30 लाख रुपये
- दिशा कासट- मुंबई इंडियंस- 10 लाख रुपये
- लतिका इनामदार- मुंबई इंडियंस- 10 लाख रुपये
- भारती रावल- मुंबई इंडियंस- 10 लाख रुपये
- सनिका चालके- मुंबई इंडियंस- 10 लाख रुपये
- कैथरीन ब्राइस- यूपी वॉरियर्स- 10 लाख रुपये
- उमा काश्वी- दिल्ली कैपिटल्स- 10 लाख रुपये
- क्रिस्टी गॉर्डन- दिल्ली कैपिटल्स- 10 लाख रुपये
- मनाली दक्षिणी - यूपी वॉरियर्स - 10 लाख रुपये
- सहाना पवार- यूपी वॉरियर्स- 10 लाख रुपये
- समायरा राघव- गुजरात जायंट्स- 10 लाख रुपये
- तेजल हसब्निस- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- 30 लाख रुपये
- आशा शोभना- यूपी वॉरियर्स- 30 लाख रुपये
- वृंदा दिनेश- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- 10 लाख रुपये
- श्वेता सेहरावत- मुंबई इंडियंस (MI)- 20 लाख रुपये
- क्लो ट्रायोन- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- 30 लाख रुपये
- अक्षिता भगत- मुंबई इंडियंस (MI)- 10 लाख रुपये
- नजमा खान- दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 10 लाख रुपये
किस टीम में खरीदे कितने खिलाड़ी-
- यूपी वॉरियर्स- 8
- मुंबई इंडियंस- 6
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 4
- गुजरात जायंट्स- 3
- दिल्ली कैपिटल्स- 4
