बॉलीवुड

फ्लॉप फिल्म के बाद Varun Dhawan का नया दांव, 'मामला लीगल है' के डायरेक्टर संग मिलाया हाथ?

'है जवानी तो इश्क होना है' के बाद वरुण धवन की अगली फिल्म को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 'मामला लीगल है' के निर्देशक राहुल पांडे के साथ काम कर सकते हैं।

Image

वरुण धवन का नया दांव (pic credit-instagram)

Varun Dhawan New Movie: एक फिल्म की नाकामी किसी स्टार का करियर खत्म नहीं करती, लेकिन अगली फिल्म का चुनाव जरूर अहम बना देती है। वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। उनकी पिछली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल नहीं रही। अब खबर है कि वरुण एक ऐसे निर्देशक के साथ काम कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी वेब सीरीज से दर्शकों का ध्यान खींचा था। ऐसे में सवाल है कि क्या वरुण अब अपनी फिल्मों के जरिए कुछ नया करने की तैयारी में हैं? (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सुजैन खान के जन्मदिन पर Hrithik Roshan ने कही दिल की बात)

वरुण की अगली फिल्म को लेकर आया अपडेट

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन की अगली फिल्म के लिए निर्देशक राहुल पांडे का नाम सामने आया है। राहुल नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मामला लीगल है' का निर्देशन कर चुके हैं। इस सीरीज में रवि किशन, नैला ग्रेवाल और अनंत वी जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके दोनों सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण और राहुल साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को लियो मीडिया कलेक्टिव प्रोड्यूस कर सकता है। हालांकि, अभी तक न तो वरुण के किरदार का खुलासा हुआ है और न ही फिल्म की कहानी सामने आई है। मेकर्स की ओर से भी इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वरुण ने 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद 'मैं तेरा हीरो', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में उनके काम को पसंद किया गया। हालांकि, 'कलंक', 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'बवाल' जैसी फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इस साल उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 'है जवानी तो इश्क होना है' का नतीजा उनके लिए निराशाजनक रहा। वरुण यशराज फिल्म्स की एक हॉरर फिल्म भी कर रहे हैं। ऐसे में राहुल पांडे के साथ संभावित प्रोजेक्ट उनके लिए अलग तरह की कहानी चुनने का मौका हो सकता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article