आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग सिर्फ शादी नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल ट्रेंड बन चुकी है। कई लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए विदेशों के बीच, महलों या समुद्र किनारे बने रिजॉर्ट्स का सपना देखते हैं। लेकिन अब भारत भी ऐसी भव्य शादियों के लिए दुनिया की पसंदीदा लोकेशन बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में Wed in India अभियान के तहत लोगों से अपील की थी कि वे अपनी शादी देश में करें, ताकि भारत की खूबसूरती, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
यह भी पढ़ें - Cannes रेड कार्पेट पर क्या पहन पहुंची Alia Bhatt
भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो विदेशी लोकेशन्स को टक्कर देती हैं। कहीं राजसी महलों का आकर्षण है, तो कहीं पहाड़ों और समुद्र का रोमांटिक नज़ारा। खास बात यह है कि यहां शादी करने से भारतीय परंपराओं का असली रंग भी देखने को मिलता है। यही कारण है कि अब कई सेलिब्रिटी और बिजनेस फैमिली भी भारत में ग्रैंड वेडिंग करना पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग के सपने देखते हैं, तो विदेश में पैसा उड़ाकर नहीं भारत में यहां आप शाही शादी कर सकते हैं।
उदयपुर: झीलों के शहर में रॉयल वेडिंग
राजस्थान का उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में गिना जाता है। यहां के आलीशान महल, लेक पिचोला का सुंदर दृश्य और राजस्थानी शाही मेहमाननवाजी शादी को किसी फिल्मी कहानी जैसा बना देते हैं।

Destination Wedding
गोवा: बीच वेडिंग का परफेक्ट सपना
अगर आप समुद्र किनारे सनसेट वेडिंग चाहते हैं, तो गोवा शानदार विकल्प है। यहां के बीच रिजॉर्ट्स, लाइव म्यूजिक और पार्टी कल्चर युवाओं को बेहद पसंद आता है।
केरल: बैकवॉटर के बीच रोमांटिक शादी
केरल अपनी हरियाली और शांत बैकवॉटर के लिए मशहूर है। यहां हाउसबोट वेडिंग और पारंपरिक दक्षिण भारतीय सजावट शादी को बेहद खास बना देती है।

Destination Wedding location in india
ऋषिकेश और हिमालयी लोकेशन
जो लोग शांत और आध्यात्मिक माहौल चाहते हैं, उनके लिए ऋषिकेश, मसूरी और हिमाचल की वादियां बेहतरीन हैं। पहाड़ों के बीच छोटी लेकिन खूबसूरत शादी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
क्या है वेड इन इंडिया अभियान ?
प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि अगर भारतीय अपनी शादियों पर विदेशों में पैसा खर्च करने के बजाय देश में आयोजन करें, तो इससे पर्यटन, होटल उद्योग और स्थानीय रोजगार को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही दुनिया को भारत की असली खूबसूरती देखने का मौका भी मिलेगा। यही कारण है कि, अब देश में वेड इन इंडिया अभियान काफी ट्रेंड में छा रहा है।
