लाइफस्टाइल

Cannes रेड कार्पेट पर क्या पहन पहुंची Alia Bhatt, दुपट्टा ओढ़े देसी बार्बी बनने के चक्कर में कर दी ये गलती, नेटिजन्स ने पकड़ी चोरी

कान्स 2026 में आलिया भट्ट का कार्पेट लुक आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। किसी ने इसे बार्बी डॉल का ग्लैम लुक बताया तो, तो किसी ने कॉपी। देखें आलिया ने कान्स में क्या पहना, हिट या फ्लॉप।

Image

Alia Bhatt Cannes 2026 First Look

Cannes Film Festival 2026 की शुरुआत के साथ ही Alia Bhatt का पहला रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर छा गया। पीच कलर की बॉडीकॉन गाउन ड्रेस में आलिया ने ग्लैमरस और इंटरनेशनल फैशन वाइब देने की कोशिश की, लेकिन इंटरनेट पर उनके इस अंदाज को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। किसी ने इसे बेहद एलिगेंट और हाई-फैशन बताया, तो कुछ लोगों को उनका लुक फीका और कॉपी लगा।

लग्जरी ज्वेलरी, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और स्टाइलिश सिल्हूट के साथ आलिया का यह कान्स अपीयरेंस सिर्फ फैशन मोमेंट नहीं है। अब हर किसी की नजर इसी पर टिकी है कि आखिर आलिया का यह कान्स लुक हिट रहा या फ्लॉप। देखें आलिया ने कान्स में क्या पहना और क्यों उनके स्टाइल की हर तरफ चर्चा हो रही है।

आलिया ने क्या पहना

कान्स 2026 के लिए आलिया ने विदेशी डिजाइनर Tamara Ralph की कस्टम Haute Couture ड्रेस पहनी थी। यह ब्राइट कोरल सिल्क क्रेप मरोकैन फैब्रिक से तैयार किया गया कॉर्सेटेड कॉलम गाउन था।

ड्रेस की सबसे खास बात उसका स्ट्रक्चर्ड नेकलाइन और डीप ग्राफिक कटआउट डिजाइन रहा, जिसने पूरे आउटफिट को बोल्ड लेकिन एलिगेंट टच दिया। इसके साथ जोड़ा गया सिल्क वॉइल शिफॉन स्कार्फ उनके लुक में रेड कार्पेट ड्रामा जोड़ रहा था। आलिया के इस लुक को कई लोग देसी बार्बी गाउन कह रहे हैं। गाउन के साथ आलिया ने स्कार्फ को दुपट्टे की तरह ही कैरी किया था।

ज्वेलरी का डिजाइन

आलिया ने इस गाउन के साथ 168.27 कैरेट के रेयर पिंक कोरल वाला नेकलेस पहना था। जो उनके गाउन के रंग से एकदम हूबहू मैच कर रहा था। नेकलेस के सेंटर में लगा 5.53 कैरेट का गोलकुंडा टाइप 2A डायमंड काफी हाइलाइट हुआ। इसके साथ स्क्वायर कट डायमंड ईयररिंग्स और Asscher cut डायमंड रिंग्स ने उनके स्टाइल को और ज्यादा रॉयल बना दिया।

कहां हुई गलती ?

हालांकि आलिया का ये वाला लुक काफी सिंपल सुंदर था। लेकिन कई लोगों को ड्रेस का रंग उनके ऊपर खासा पसंद नहीं आया है। गौर से देखें तो पीच कोरल रंग आलिया के नेचुरल स्किन कलर को दबा रहा है। वहीं मोनोक्रोम लुक के बजाय थोड़ा कलर एलीमेंट होता तो बेहतर लग सकता था।

मेकअप के लिए भी आलिया भट्ट को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। नेटिजन्स के मुताबिक इस सॉफ्ट एकदम ही न्यूड नो मेकअप लुक में आलिया के फीचर्स हाइलाइट नहीं हो रहे हैं। ड्रेस के रंग और मेकअप की वजह से लुक थोड़ा फीका लग रहा था।

कॉपी किया स्टाइल ?

सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत आलिया के लुक की तुलना हैली बीबर के 2021 Met Gala आउटफिट से करनी शुरू कर दी। हैली ने उस समय ब्लैक स्ट्रैपलेस वेलवेट गाउन पहना था, जिसका नेकलाइन आलिया के गाउन से मैच कर रहा था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article