यात्रा

वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत ट्रेन कहां से मिलेगी, कितना है किराया, कब करनी होती है बुकिंग - ये रही आपकी यात्रा की पूरी जानकारी

वैष्णो देवी यात्रा को आसान बनाने के लिए वंदे भारत ट्रेन बेहतरीन विकल्प है। जानिए यह ट्रेन कहां से मिलती है, किराया कितना है, और टिकट कब बुक करना सही रहता है, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक और प्लान्ड हो।

Image

Vande Bharat Train Vaishno Devi

माता Vaishno Devi के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु कटरा पहुंचते हैं। पहले यह यात्रा लंबी और थकाने वाली होती थी, लेकिन अब समय बदल चुका है। सुपर फास्ट ट्रेन सेवाओं ने इस सफर को काफी आसान बना दिया है। खासतौर पर Vande Bharat Train ने यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदल दिया है। वैष्णो देवी तक की वंदे भारत ट्रेन तेज, आरामदायक और सुविधाओं से भरपूर है।

साफ-सफाई, शानदार सीटिंग और आधुनिक सुविधाएं इसे खास बनाती हैं, जिससे सफर थकान भरा नहीं बल्कि आरामदायक हो जाता है। अगर आप भी वैष्णो देवी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वंदे भारत आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यहां से चेक करें वंदे भारत ट्रेन से वैष्णो देवी ट्रिप की पूरी डिटेल्स, वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत कहां से मिलेगी, ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, वंदे भारत की टिकट कितनी है आदि -

वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत कहां से मिलेगी

वैष्णो देवी कटरा के लिए अगर आप वंदे भारत ट्रेन बुक करना चाहते हैं। तो बता दें कि, Vande Bharat Express मुख्य रूप से New Delhi से Katra के बीच चलती है। यह ट्रेन सीधे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाती है, जिससे यात्रा बेहद आसान हो जाती है।

Mata Vaishno Devi

Mata Vaishno Devi

वंदे भारत से वैष्णो देवी पहुंचने में कितना टाइम लगता है

वंदे भारत ट्रेन से वैष्णो देवी पहुंचने ट्रेन लगभग 8 से 9 घंटे लगते हैं।दिल्ली से कटरा पहुंचने का ये वाला रूट बहुत ही शानदार है। वंदे भारत बाकि ट्रेनों की तुलना में काफी तेज है, जिससे समय की बचत होती है। यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे नई दिल्ली से निकलती है और दोपहर 2:05 बजे कटरा पहुंचती है। वापसी में, यह कटरा से दोपहर 2:55 बजे चलती है और रात 11:00 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत हफ्ते में कब चलती है

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22439/22440) बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलती है।

वंदे भारत ट्रेन वैष्णो देवी टिकट प्राइस

वंदे भारत ट्रेन में आमतौर पर दो तरह की सीटें होती हैं -

चेयर कार (Chair Car): लगभग ₹1500–₹1800

एग्जीक्यूटिव क्लास (Executive Class): लगभग ₹2500–₹3000

हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि, वंदे भारत ट्रेन का किराया समय, उपलब्धता और बुकिंग के अनुसार थोड़ा बदल सकता है।

टिकट कब और कैसे बुक करें?

वैष्णो देवी के लिए आप वंदे भारत ट्रेन की टिकट बुकिंग Indian Railways की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC या मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं। ट्रेन की टिकट यात्रा की तारीख से 120 दिन पहले (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) बुक की जा सकती है। त्योहार या छुट्टियों में पहले से बुकिंग करना बेहतर रहता है।

वैष्णो देवी जाने का सही समय

वैष्णो देवी यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है, तापमान करीब 15°C से 30°C के बीच रहता है, जिससे यात्रा आरामदायक बनती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article