Goa Travel Guide: नीला समंदर और शानदार पार्टी नाइट्स गोवा की पहचान है। हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट गोवा की यात्रा करते हैं। गोवा ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये जानना बेहद जरूरी है कि गोवा घूमते समय कुछ जरूरी बातें हैं जो आपको हर हाल में पता होनी ही चाहिए। यहां कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार और सुरक्षित बना देंगी।
बीच पर सम्मानजनक व्यवहार करें: गोवा के बीच खुलापन और आजादी के लिए फेमस हैं। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि वहां किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार किया जाए। अशोभनीय कपड़े या खराब व्यवहार स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों को असहज कर सकता है। इसके अलावा शराब पीकर समुद्र में ना उतरें। ये ना सिर्फ बैन है बल्कि खतरनाक भी है।
स्कूटी/बाइक किराए पर लेने से पहले जांच करें: गोवा में घूमने का सबसे अच्छा तरीका स्कूटी और बाइक किराए पर लेकर ही है। आनन-फानन में लेकिन, ऐसा ना करें। वाहन लेते समय उसके कागजात, लाइसेंस, ब्रेक, टायर जैसी चीजें जरूर जांच लें। हेलमेट पहनना ना भूलें, ट्रैफिक पुलिस सख्त है।
लोकल कानून और संस्कृति का करें सम्मान: गोवा भले ही खुला और फ्री माइंडेड राज्य हो लेकिन, वहां के लोकल कानून और संस्कृति का सम्मान करना बेहद जरूरी है। धार्मिक स्थलों (चर्च, मंदिर आदि) में मर्यादित पोशाक और व्यवहार रखें। नाइट क्लब्स में भी जो नियम हैं उनका पालन करें।
फ्रॉड और ओवरचार्जिंग से रहें सावधान: सही दाम जानें और मोलभाव करने से बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। टैक्सी, ऑटो और लोकल मार्केट में ज्यादातर आपको नया समझकर आपसे ओवरचार्ज किया जा सकता है। अनजान लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना, विशेषकर नाइट पार्टीज में आपको मुश्किल में डाल सकता है।
