यात्रा

सरिस्का टाइगर रिजर्व घूमने का प्लान? यहां जानें हर छोटी से छोटी जानकारी, आसान हो जाएगी यात्रा

Sariska Tiger Reserve Safari: सारिस्का टाइगर रिजर्व अलवर, राजस्थान में स्थित है। 800 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ यह टाइगर रिजर्व विभिन्न वन्यजीवों का घर है। यहां बाघों के अलावा सांभर, चीतल और 220 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। साल 2008 के बाद से यहां बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। यहां जानें हर छोटी से छोटी जानकारी जिससे आपकी यात्रा आसान हो जाएगी।

Image

सरिस्का टाइगर रिजर्व

Sariska Tiger Reserve Travel Guide: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सारिस्का टाइगर रिजर्व अपने अद्भुत वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यह रिजर्व 800 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहाX की भौगोलिक विविधता में पहाड़, घास के मैदान, चट्टानें और सूखे जंगल शामिल हैं। यहां बाघों के अलावा, सांभर, चीतल, जंगली सुअर और 220 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह स्थान विशेष आकर्षण का केंद्र है।

सारिस्का की वन्यजीवों की कहानी में उतार-चढ़ाव आए हैं। 2004-2005 में, यहां से सभी बाघ गायब हो गए थे, जिसने पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित किया था। हालांकि, 2008 में रणथंभौर से यहां दो बाघों को पुनर्स्थापित किया गया इसके बाद और बाघों को भी लाया गया, और आज सारिस्का में बाघों की स्थिर और बढ़ती हुई जनसंख्या है।

हाल ही में, सारिस्का ने एक बड़ी खबर दी जब बाघिन ST-30 को अपने तीन शावकों के साथ पहली बार कैमरे में कैद किया गया। यह घटना ताहला रेंज में हुई और इसे संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। वन विभाग ने इसे बाघों की प्रजनन क्षमता में सुधार और जनसंख्या वृद्धि के संकेत के रूप में देखा।

सरिस्का टाइगर रिजर्व

सरिस्का टाइगर रिजर्व

सारिस्का में जीप सफारी एक लोकप्रिय गतिविधि है, जो वन्यजीवों को देखने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। यहां की सफारी का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है यदि आप टूर गाइड के साथ यात्रा करते हैं। इसके अलावा, कंकवाड़ी किला, जो केवल सफारी मार्ग से पहुंचा जा सकता है, यहां का एक ऐतिहासिक स्थल है, जो जंगल के सुंदर दृश्यों का आनंद लेने का अवसर देता है।

सारिस्का का दौरा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों (नवंबर से फरवरी) और गर्मियों (अप्रैल से जून) के दौरान होता है। सर्दियों में, यहां का मौसम सुखद होता है और यह पक्षी देखने के लिए उत्तम समय है। गर्मियों में, पानी के स्रोतों के आसपास जानवरों के देखने की अधिक संभावना होती है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व

सरिस्का टाइगर रिजर्व

सारिस्का में सफारी बुकिंग के लिए आप अपने होटल के माध्यम से या सीधे राजस्थान सरकार की वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां दो मुख्य प्रवेश द्वार हैं: सारिस्का गेट और ताहला गेट, जो विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच प्रदान करते हैं।

यदि आप सारिस्का टाइगर रिजर्व की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कई होटल और रिसॉर्ट्स हैं जो आरामदायक ठहराव की पेशकश करते हैं। सारिस्का टाइगर रिजर्व ना केवल बाघों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, बल्कि यह वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक अद्भुत अनुभव भी प्रदान करता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article