Movies For Travel Lovers: अगर आप ट्रिप पर निकलने के लिए मोटिवेट नहीं हो पा रहे हो तो यहां कुछ जबरदस्त फिल्मों के बारे में डिटेल में बताया गया है जो आपको दुनिया घूमने के लिए मोटिवेट कर सकती हैं। ट्रैवल का मजा दुगना करने के साथ ही ये फिल्में आपको सफर का पूरा आनंद लेने में सहायक साबित हो सकती हैं। चाहे आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हों या फिर सोलो हर लिहाज से ये फिल्में बेहद खास हैं जो ट्रैवल के नए एंगल से आपको वाकिफ कराएंगी।
इंटू द वाइल्ड: सीन पेन के निर्देशन में बनी साल 2007 में आई फिल्म इंटू द वाइल्ड क्रिस्टोफर मैककेन्डलेस की सच्ची कहानी पर आधारित है। जीवन और आजादी के खूबसूरत सफर को दर्शाती ये फिल्म आपका दिल खुश कर देगी। यात्रा इस फिल्म में हीरो के लिए सिर्फ घूमना-फिरना नहीं था बल्कि खुदको जानने का तरीका था। खुदको जानने के लिए वो बिंदास सोलो ट्रिप पर निकल जाता है। ये फिल्म आपको सोलो ट्रिप पर जाने के लिए मजबूर कर देगी।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा: जोया अख्तर द्वारा निर्देशित साल 2011 में आई फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा तीन दोस्तों की स्पेन की रोड ट्रिप, जिसमें दोस्ती, रोमांस और खुद को खोजने की कहानी समाई हुई है। ऋतिक रोशन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। अगर आप दोस्तों के साथ कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आपको ये फिल्म हर हाल में देखनी ही चाहिए।
हाईवे: साल 2014 में आई आलिया भट्ट स्टारर फिल्म हाईवे एक अनजाने सफर की कहानी को दर्शाती है। नयी जिन्दगी और आजादी को करीब से समझने का ये फिल्म आपको मौका देती है।
तमाशा: इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित साल 2015 में आई फिल्म तमाशा फ्रांस की एक खूबसूरत जगह पर फिल्माई गई है। इस फिल्म में दिखाई गई एक रोमांटिक ट्रिप दिल को छू जाती है।
बर्फी: साल 2012 में आई रणबीर कपूर स्टारर फिल्म बर्फी प्यार, मासूमियत और जिंदगी के रंगों के साथ प्यारी यात्रा को दर्शाती है। यात्रा को एक नए नजरिए से देखने का ये फिल्म आपको मौका प्रदान करती है।
