यात्रा

IRCTC Tour Package: बैंकॉक के साथ-साथ घूम लो सिंगापुर, मलेशिया; इस इंटरनेशनल पैकेज के लिए देने होंगे इतने रुपए

IRCTC Tour Package 2024: आईआरसीटीसी आपके लेकर आया है बेहद ही शानदार टूर पैकेज जिसके तहत आपको विदेश घूमने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज में जो इंदौर से शुरू होगा आपको बैंकॉक और पटाया के अलावा मलेशिया और सिंगापुर घुमाया जाएगा। बुकिंग से जुड़ी सारी जानकारी डिटेल में आप यहां जान सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2024, cheap Tour Package: आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है सबसे किफायती और शानदार टूर पैकेज जिसमें आपको चमचमाते नीले समुद्र तटों से भरे पटाया को देखने का मौका देता है। पटाया में खास बात ये भी है कि जैसे ही वहां सूरज डूबता है, शहर अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली नाइटलाइफ और असीमित मनोरंजन से पर्यटकों को आनंद से भर देता है। इसके अलावा इस पैकेज में आपको बैंकॉक भी घुमाया जाएगा। यह पैकेज आपको भव्यतम मंदिरों के दर्शन करने का मौका दे रहा है जो सुंदरता और भव्यता का प्रतीक हैं।

वहीं मलेशिया दौरा भी इस पैकेज में शामिल है जहां पेट्रोनास टावर्स जैसे मनोरम स्थल की आप यात्रा कर सकेंगे। सिंगापुर, दुनिया के सबसे उन्नत और सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थलों में से एक है यहां पर भी आपको इस पैकेज के तहत घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज का नाम “BEST OF ASIA – THREE IN ONE” है।

बैंकॉक, पटाया, मलेशिया और सिंगापुर इस पैकेज के तहत कवर की जाने वाली जगह होंगी। 9 नवम्बर को इंदौर से इस शानदार यात्रा के लिए पर्यटकों की रवानगी होगी। इस एयर पैकेज में टोटल सीट की संख्या 34 है ऐसे में जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें।

इस पैकेज को लेने के बाद आपको खाने-पीने से लेकर ठहरने की कोई टेंशन नहीं करनी होगी क्योंकि इसमें होटल के खर्चे से लेकर ब्रेकफास्ट और डिनर सबको शामिल किया गया है। 9 नवम्बर को फ्लाइट नंबर 6E-756 से 21:10 बजे फ्लाइट इंदौर से चैन्नई जाएगी उसके बाद आपको बैंकॉक ले जाया जाएगा।

इस टूर पैकेज का लाभ अगर आप अकेले उठाना चाहते हैं तो आपको 2,06,000 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ या ट्रिपल शेयरिंग में ट्रैवल करने पर प्रति व्यक्ति 1,59,000 रुपये किराया होगा। 2-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 1,59,000 तय किया गया है। इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ विकल्प पर क्लिक करके करके सीधे बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 0755- 4285226, 2577011,8287931721,9321901861, 9321901862 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article