वैवाहिक जीवन में कई बार पति-पत्नी कलेश का अनुभव करते हैं लेकिन, इसके पीछे का कारण नहीं समझ पाते। ऐसे में जीवन में शांति और कलेश से मुक्ति के लिए उन्हें भारत में मौजूद इन पवित्र मंदिरों में दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए।
वेंकटेश्वर मंदिर जिसे तिरुपति मंदिर भी कहते हैं आंध्र प्रदेश राज्य में है। इस मंदिर में एक अनोखी पहल शुरू की गई है जिसमें जोड़े भगवान को डाक द्वारा निमंत्रण पत्र देते हैं। यहां आने से शादी के बाद के कलेश से राहत मिलती है।
रणथंभोर में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भगवान गणेश को तीन नेत्रों के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि जो भी जोड़ा इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आता है यहां दर्शन मात्र से ही उसके जीवन के सारे कलेश दूर हो जाते हैं।
दांपत्य जीवन में खुशियों के लिए प्रेमी जोड़ा राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी के दरबार जाते हैं। खाटू श्याम जी को हारों का सहारा कहा जाता है।
केरल का गुरुवायुर मंदिर प्रेमी जोड़े को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में शादी करने वाले जोड़े सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेते हैं वहीं ऐसा माना जाता है कि यहां दर्शन करने से वैवाहिक जीवन के कलेश से शांति मिलती है।
उत्तराखंड के त्रियुगी गांव में स्थित त्रियुगी नारायण मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां शिव और पार्वती की शादी हुई थी। जिन प्रेमी जोड़े का विवाहित जीवन सही नहीं चल रहा होता है वो अक्सर इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।