Places To Visit Before You Turn 40: जीवन एक सफर है, और यह सफर तब और भी यादगार बन जाता है जब हम दुनिया की खूबसूरत और अद्वितीय जगहों को अपनी आँखों से देखते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो आपको जरूर ही दुनिया की ये 3 मस्ट विजिट डेस्टिनेशन्स की सैर करनी ही चाहिए। जहां के नजारे, लोग, खाना आपको जीवन भर याद रहेंगे। खासतौर से 40 की उम्र से पहले तो आपको जोश, उत्साह में इन जगहों की खूबसूरती को करीब से देखना ही चाहिए। देखें दुनिया की 3 वो बेहद सुंदर डेस्टिनेशन्स जहां की सैर आपको प्रकृति, जीवन के असल रूप से रूबरू करवाएगी।
माचू पिच्चू, पेरू
दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित माचू पिच्चू खूबसूरती से लेकर अपनी एतिहासिक धरोहर और बनावट के लिए दुनिया भर में मशहूर है। UNESCO द्वारा इसे वैश्विक धरोहर और नए 7 अजूबों की लिस्ट में भी शामिल किया है। माचू पिच्चू हालांकि केवल एक पुरातात्विक स्थल नहीं है बल्कि एक रहस्य, चुनौती और अलौकिक जगह है। यहां आपको इंका आर्किटेक्चर का अनोखा उदाहरण देखने को मिलेगा। युवावस्था में विजिट करने के लिए ये जगह शानदार है। बादलों के बीच से उगते सूरज को देखना और सदियों पुराने इतिहास को छूना एक अवर्णनीय अनुभव प्रदान करता है। यह सफर आपको प्रकृति की कठिनाइयों का सामना करना और उसकी खूबसूरती का आनंद एक साथ सिखाता है।
आइसलैंड
उत्तरी अटलांटिक महासागर में बसा हुआ आइसलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता को लेकर दुनिया भर में मशहूर है। आइसलैंड एक सपनों के देश जैसा है, जहां कि खूबसूरती आपकी आंखों में सदा के लिए बस जाएगी। यहां आकर आप आर्कटिक सर्कल के नीचे आधी रात को सूरज देख सकते हैं, ज्वालामुखी तो ग्लेशियर्स के बीच ट्रेकिंग, स्टे का अनुभव ले सकते हैं। शानदार नॉर्दन लाइट्स देखने से लेकर, जियोथर्मल झरनों को देखने का अनुभव वाकई बहुत कमाल होने वाला है।
केन्या
अफ्रीका के केन्या की खूबसूरती और वन्यजीवन को करीब से देखने का अनुभव भी आपकी युवावस्था को और यादगार बना सकता है। केन्या में वाइल्डलाइफ सफारी एक ऐसा अनुभव है, जो आपके भीतर के प्रकृति प्रेम और रोमांच को और जगा देता है। यहां का मसाई मारा रिजर्व, आम्बोसेली नेशनल पार्क दुनिया के सबसे मशहूर वन्यजीव अभ्यारणों में से एक हैं।
