यात्रा

एक-दो दिन की ट्रिप के लिए बढ़िया हैं Greater Noida के पास बसे ये हिल स्टेशन्स, देखें कब कहां जाना रहेगा शानदार

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 29, 2023, 10:46 PM IST

Hill stations near Noida/Delhi (दिल्ली/नोएडा के पास के हिल स्टेशन्स): गर्मी की छुट्टी करने के लिए एक दो दिन वाली कोई शानदार ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं। तो दिल्ली या नोएडा के आस पास रहने वाले लोग इन हिल स्टेशन्स की सैर पर जा सकते हैं। यहां जून-जुलाई में विजिट करने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन्स।

Image

Top hill stations near Greater Noida best weekend trip destinations near Noida and Delhi

Hill stations near Noida/Delhi (नोएडा के पास के हिल स्टेशन्स): जून या जुलाई के महीने में किसी एक दो दिन की ट्रिप पर जाने का मन है, तो नोएडा-दिल्ली के आस पास वाले लोग हिल स्टेशन्स पर जा सकते हैं। इस तेज़ गर्मी और बिजी जिंदगी के टेंशन से कुछ दिन का ब्रेक चाहते हैं, तो दोस्तों के या परिवार पार्टनर को साथ लेकर प्यारी सी वीकेंड समर वेकेशन पर जाया जा सकता है। गर्मियों में आप ग्रेटर नोएडा के करीब वाले इन हसीन हिल स्टेशन्स पर जा सकते हैं, देखें बढ़िया सी लोकेशन्स -

Best travel destinations near Noida/Delhi

मसूरी (Hill stations near Delhi)

Mussoorie

Mussoorie

ग्रेटर नोएडा या दिल्ली के आस पास रहते हैं, तो मसूरी की सैर बहुत ही बढ़िया साबित हो सकती है। उत्तराखंड का मसूरी नेचर और ट्रेवल लवर्स के लिए बेस्ट जगह है। अगर आपको प्रकृति की गोद में बैठकर कुछ सुकून भरा समय व्यतीत करना है, तो मसूरी का झटपट प्लान बना लें। मसूरी में आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग समेत कई सारी अन्य रोमांचक गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।

नैनीताल

Nainital

Nainital

उत्तराखंड का नैनीताल हिल स्टेशन ग्रेटर नोएडा या दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी जगह है। बेहद हसीन झीलों से घिरे नैनीताल में आप बोटिंग, स्वीमिंग, फिशिंग, कैम्पिंग का अनुभव ले सकते हैं। इसी के साथ आप बहुत ही प्यारी-प्यारी जगहों पर विजिट करने का प्लान भी बना सकते हैं।

धर्मशाला

Dharmshala

Dharmshala

हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला इस मौसम में घूमने के लिए बहुत ही अच्छी डेस्टिनेशन हो सकता है। तिब्बती संस्कृति का बोलबाला रखने वाला धर्मशाला अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। आप दोस्तों के साथ या परिवार वालों के साथ वीकेंड पर धर्मशाला जाने का मन बना सकते हैं।

मनाली

Manali

Manali

गर्मियों में ठंडक का एहसास चाहिए, तो मनाली का टूर भी बनाया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश का ये मशहूर हिल स्टेशन सुंदरता के मामले में किसी विदेश की बर्फ वाली ट्रेवल डेस्टिनेशन से कम नहीं है। ब्यास नदी के किनारे, रोहतांग पास के करीब बसा मनाली आपको बेशक कभी निराश नहीं करेगा।

शिमला

Shimla

Shimla

हिमाचल प्रदेश के शिमला का नाम उन हिल स्टेशनों की लिस्ट में शामिल है, जो अपनी कमाल की वास्तुकला और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। और बेशक ही आपको भी एक बार शिमला जाना ही जाना चाहिए, हनीमून से लेकर शानदार फ्रेन्ड्स ट्रिप के लिए भी शिमला बेहतरीन जगह है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article